Corona_UpdatesHEALTHLead NewsNational

भारत में लगातार तीसरे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह लाख से कम

New Delhi:  भारत में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह लाख से नीचे बरकरार रही, जो अब तक सामने आए कुल मामलों का केवल 6.97 फीसदी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी.

मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मिल रही सफलता को दर्शाती है. मंत्रालय ने कर्नाटक का हवाला देकर बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में खासी कमी दर्ज की गई है.

उन्होंने कहा, ‘उपचाराधीन मरीजों की संख्या में जारी गिरावट के चलते भारत वैश्विक स्तर पर प्रति दस लाख लोगों में संक्रमित लोगों की सबसे कम संख्या वाले देशों में शामिल है. भारत में प्रति दस लाख पर औसत मामले 5,930 हैं.’

वहीं, 17 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में प्रति दस लाख पर कोविड-19 के मामले राष्ट्रीय औसत से कम हैं.

मंत्रालय ने कहा, ‘ करीब तीन महीने बाद भारत में लगातार तीसरे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह लाख के आंकड़े से नीचे बरकरार रही.’

उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में कोविड-19 के 5,70,458 मरीज उपचाराधीन हैं.

इसे भी पढ़ें – तीन लाख अमीर लोग उठा ले रहे हैं गरीबों का राशन, विभाग ने शुरू की कार्रवाई

वहीं, भारत में रोजाना होने वाली मौतों के मामलों में भी धीरे-धीरे कमी आ रही है. देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के कारण 470 लोगों की मौत हो गई. देश प्रति 10 लाख लोगों में से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की सबसे कम संख्या वाले देशों में शामिल है. देश में प्रति 10 लाख लोगों में मौत की दर 88 है.

मंत्रालय के मुताबिक, 21 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में मौत के मामले राष्ट्रीय औसत से कम हैं.

उन्होंने कहा कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होने के चलते देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी बरकरार है.

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 58,684 मरीज स्वस्थ हुए जबकि इसी अवधि में 46,963 नए मामले सामने आए.

इसे भी पढ़ें – …तो फरवरी-मार्च तक आ जायेगा कोरोना का टीका! जानिये क्या कहते हैं मुख्य अन्वेषक

Related Articles

Back to top button