
Ranchi : कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में फार्मेसी कॉलेजों के विभिन्न मुद्दों को लेकर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में उन्होंने ये मांगे रखी.
– निजी फार्मेसी कॉलेजों की जांच कराई जाये. बिना पढ़ाये डिग्रियां बांटी जा रही है.
– 3- 4 कमरों के घर और अपार्टमेंट में चल रहे कॉलेजों तो तुरंत बंद करवाया जाए.
– डिप्लोमा इन फार्मेसी सत्र 2018- 20 एवम 2019- 21 की द्वितीय वर्ष की परीक्षा अविलंब करवाई जाए.
– झारखंड की दवा दुकान वालों के लाइसेंस को झारखंड फॉर्मेसी काउंसिल से निबंधन अनिवार्य किया जाये.
– फार्मेसी कोर्स के संचालन और संबंधन देने का अधिकार सिर्फ झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी को है, तो फिर झारखंड फार्मेसी कौंसिल किस अधिकार के संरक्षण में ये कार्य कर रहा है ये गंभीर जांच का विषय है. इसकी जांच की जाए.
इसे भी पढ़ें : UP के आधे नए मंत्री आपराधिक छवि वाले , शपथ पत्र में 22 मंत्रियों के खिलाफ क्रिमिनल्स केस की पुष्टि
– निजी फार्मेसी कॉलेजों में फार्मेसी के सीट से अधिक विद्यार्थियों का एडमिशन लेने की जांच की जाए.
– फार्मेसी कॉलेजो में पढ़ाने ज वाले शिक्षकों की डिग्रियां जांच कराई जाए.
मौके पर इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदना, अमन यादव, आकाश रजवार, प्रणव सिंह, आकाश बाबा, पंकज, चंदन एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : पहले वाट्सएप पर मिली थी जान से मारने की धमकी, अब रंगदारी को लेकर घर पर फायरिंग




