NEWS WING
JAMTARA, 24 NOVEMBER: जिले में आज सुबह सड़क हादसा हो गया. इस हादसा में कुंडहित नाजिर लाइसेंस टुडु घायल हो गये हैं. दरअसल लाइसेंस अपने आवास गेरिया से कुंडीत अंचल जा रहे थे. इसी दौरान खैरा के पास तेज गति से आ रही पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दिया.
वहीं इस हादसे में उनके दाएं पैर के घुटने में काफी चोट आयी है. स्थानीय लोगों की मदद से टुडू को पॉपुलर नर्सिंग होम लाया गया. जहां डॉक्टर एसके गुटगुटिया ने स्थिती को देखते हुए उन्हें धनबाद रेफर कर दिया. लाइसेंस टुडु की हालत गंभीर बतायी जा रही है. यहां बता दें कि कुंडहित जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर है. जिस वजह से आये दिन वहां दुर्घटनायें होती रहती हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




