
Ranchi : केरल में चुनाव प्रचार जोरों पर है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी राज्य में प्रचार की बागडोर संभाले हुए हैं. इसी बीच अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड पहुंचे. जहां राहुल गांधी का नया अंदाज देखने को मिला. राहुल गांधी ने हेलीपेड से कलपेट्टा वायनाड जाने के लिए ऑटो की सवारी की.
राहुल गांधी का यह वीडियो केरल के ही स्थानिय नेता ने ट्विटर पर अपलोड करते हुए लिखा की “Leader with the epitome of Simplicity “ जिसके बाद कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी राहुल गांधी के इस पहल की सराहना की है.
यहां देखें वीडियो : https://twitter.com/srinivasiyc/status/1378649436377608192?s=20
आपको बता दें की राहुल गांधी ने केरल के मशहूर तिरुनेल्ली महा विष्णु मंदिर में पूजा भी की. तिरुनेल्ली महा विष्णु मंदिर को दक्षिण भारत की काशी कहा जाता है. ये देश के प्राचीन मंदिरों में से एक है. तिरुनेल्ली मंदिर ब्रह्मगिरि पर्वत के पास है और इसके नजदीक ही पापनाशिनी नदी बहती है. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की अस्थियों को यहां भी प्रवाहित किया गया था. इस मंदिर में राहुल गांधी दूसरी बार दर्शन के लिए पहुंचे.
केरल में कांग्रेस का मुकाबला लेफ्ट की अगुवाई वाले एलडीएफ गठबंधन से है, जिसे सत्ता से बेदखल करने की कोशिश में कांग्रेस ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया हुआ है.




