Court NewsEducation & CareerLead NewsNational

12वीं के रिजल्ट पर अब सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को दिया ये अहम निर्देश

Delhi Bureau

NEW DELHI: सुप्रीम कोर्ट में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सुनवाई के दौरान आज सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्य बोर्डों को 31 जुलाई से पहले 12वीं के छात्रों के रिजल्ट घोषित करने का आदेश दिया है. इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने राज्य बोर्डों को दस दिनो के भीतर कक्षा 12 की परीक्षाओं के लिए एक आंतरिक मूल्यांकन योजना तैयार करने को कहा है.

उल्लेखनीय है कि सीबीएसई सहित देश के कई राज्यों के बोर्ड ने अपनी 10वीं 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. इसी के साथ ही कई राज्यों ने बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम तैयार करने का फॉर्मूला भी घोषित कर दिया है. अब 12वीं कक्षाओं के छात्रों को अपने रिजल्ट घोषित किए जाने का इंतजार है.

इसे भी पढ़ें :सारे मोदी चोर हैं’…टिप्पणी को लेकर फंसे राहुल गांधी,  सूरत कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे

इससे पूर्व इसी महीने के आरंभ में सुप्रीम कोर्ट ने CBSE और CISCE बोर्डों को छात्रों के मूल्यांकन के लिए वैकल्पिक मानदंड तैयार करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया था. दोनों ही बोर्डों ने पिछले सप्ताह मूल्यांकन मानदंड की जानकारी सुप्रीम कोर्ट को सौंप दिया दी थी और कोर्ट से उसे मंजूरी भी मिल गई है.

अब तक 21 राज्यों ने बोर्ड परीक्षा रद्द की है और 6 राज्यों ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित की है. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले उन राज्यों को नोटिस जारी किया था जिन्होंने अभी तक अपनी बोर्ड परीक्षा रद्द नहीं की थी.

इसे भी पढ़ें : कोविड के डेल्टा प्लस वेरिएंट से निपटने को झारखंड तैयार, सेहत विभाग ने बढ़ाये कदम

Related Articles

Back to top button