Uncategorized

झारखंड के बडे डिफाल्टरों पर होगी कार्रवाई, किसानों पर नरमी बरतने का निर्देश

News Wing

Ranchi, 21 August: झारखंड के ‘‘विजय माल्या‘‘ की अब खैर नहीं. राज्य सरकार ने राज्य के बडे डिफाल्टरों पर कार्रवाई करने का स्पष्ट निर्देश दिया है. राज्य के विकास आयुक्त सह वित्त सचिव अमित खरे ने स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी यानि एसएलबीसी की 60 वीं तिमाही की बैठक में इस बात का फैसला लिया. विकास आयुक्त ने बैंकों की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि छोटे-छोटे कर्जदारों पर वसूली के लिए कडाई बरती जाती है और बडे-बडे डिफाल्टरों पर नरमी बर्दास्त नहीं की जायेगी. उन्होंने राज्य के ‘‘ विजय माल्या ‘‘ पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

309 करोड़ के कर्जदारों से सरफेसी एक्ट के तहत वसूलें कर्ज- खरे

अमित खरे ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 309 करोड रूपये के कर्जदारों से सरफेसी एक्ट के तहत कर्ज वसूला जाये. बैठक में बैंको के हालात, विकास कार्यो में बैंको की भूमिका और आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया. बैठक में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, सहकारी बैंकों के अलावा कई बैंको के अधिकारी मौजूद थे. बैठक में वित्तीय संसाधन के भाव में किसी बच्चे की पढाई नहीं छूटे इस बात पर जोर दिया गया, साथ ही ग्रामीण बस सेवा के लिए स्टैंडअप इंडिया के तहत कर्ज देने को कहा गया.

किसानों से कर्ज वसूली में न करें जबरदस्ती

एसएलबीसी की बैठक में राज्य के बैंकों को किसानों की आय दुगुनी करने को कहा गया. डेयरी, मत्स्य, पॉल्ट्री जैसी योजनाओं में टर्म लोन बढाने का निर्देश दिया गया, साथ ही किसानों के कर्ज वसूली के लिए सख्त नहीं होने की हिदायत भी दी गयी. उनके साथ बिल्कुल भी जबरदस्ती नहीं करने को कहा गया. केसीसी को रुपये कार्ड में शत प्रतिशत-परिवर्तन का भी निर्देश दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button