
NewDelhi : राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए विमानवाहक पोत आईएनएस विराट का इस्तेमाल एक द्वीप पर परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए किया था. पीएम मोदी के इस आरोप पर कांग्रेस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही आरोप लगाया कि पीएम ने भारतीय वायुसेना के विमान को अपनी टैक्सी बना लिया है और चुनावों में आने जाने के लिए कम से कम 744 रुपये की राशि वायुसेना के विमान के प्रयोग पर दे रहे हैं.
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा था कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए विमानवाहक पोत आईएनएस विराट का इस्तेमाल एक द्वीप पर परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए किया था. पीएम मोदी ने दावा किया था कि इसमें इटली से आये उनके रिश्तेदार भी शामिल हुए थे और आईएनएस विराट का इस्तेमाल टैक्सी की तरह किया गया था. पीएम मोदी के इस आरोप पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक मीडिया रिपोर्ट को लेकर प्रधानमंत्री पर हमला बोला.
पूर्व नौसेना प्रमुख ने पीएम मोदी के बयान को गलत बताया, कहा- आईएनएस विराट पर सरकारी काम से गये थे राजीव गांधी
जेट विमानों का उपयोग करने के लिए 744 रुपये का भुगतान
सुरजेवाला ने कहा, व्याकुलता और फर्जीपन ही आपका अंतिम सहारा है. आपने भारतीय वायुसेना के जेट को अपनी टैक्सी बना लिया है! आपने चुनावी यात्राओं के लिए भारतीय वायुसेना के जेट विमानों का उपयोग करने के लिए 744 रुपये का भुगतान किया है!’ सुरजेवाला ने कहा, आप अपने पापों के पीछा करने से डरे हुए हैं. आप बेशर्मी से दूसरों की तरफ अंगुली उठा रहे हैं. मीडिया में आयी रिपोर्ट के अनुसार सूचना के अधिकार से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल की शुरुआत से जनवरी 2019 तक मोदी द्वारा की गयी 240 गैर-आधिकारिक घरेलू यात्राओं के लिए भारतीय वायुसेना को कुल 1.4 करोड़ रुपये का भुगतान किया.
रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ मामलों में, भुगतान की गयी राशि काफी कम लग रही थी. उदाहरण के लिए, भाजपा ने 15 जनवरी, 2019 को मोदी द्वारा एच/पी बालांगीर-एच/पी पाथरचेरा यात्रा के लिए 744 रुपये का भुगतान किया.
इसे भी पढ़ेंः बालाकोट एयर स्ट्राइक में 170 आतंकियों के मारे जाने की खबर देने वाली पत्रकार मरीनो की वेबसाइट हैक करने का प्रयास




