
Ranchi: राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई सुचारू रूप से चलती रहे इसे लेकर शिक्षा विभाग मुस्तैद है. कोविड गाइडलाइन के साथ सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं की कक्षाओं की अनुमति दे दी गयी है. इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए शिक्षकों की छुट्टी को लेकर निर्देश जारी किया है. ऐसा निर्देश बच्चों की पढ़ाई पूरा करने को लेकर की गयी है.
क्या है निर्देश
शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार स्कूलों में एक दिन में एक से अधिक शिक्षकों को आकस्मिक अवकाश नहीं दिया जायेगा. बता दें कि शिक्षा विभाग ने जिलों से शिक्षकों के अवकाश संबंधी जानकारी मांगी गयी थी. जानकारी में लॉकडाउन खत्म होने के बाद स्कूलों के खुलने पर शिक्षकों ने कब-कब अवकाश लिया है, इसकी जानकारी मांगी गयी थी. जिलों की ओर से भेजे गये डाटा से पता चला है कि शिक्षकों ने आकस्मिक अवकाश के नाम पर छुट्टियां ले रखी हैं. ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. इसके बाद छुट्टी से संबंधित निर्देश जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ें- औरंगाबाद का नाम बदल कर संभाजी नगर करने को लेकर शिवसेना और कांग्रेस आमने-सामने
छुट्टी के लिए इन बातों का रखना है ध्यान
विभाग ने अपने निर्देश में कहा है कि स्कूलों के प्राचार्य अवकाश के जाने पर वह अपना प्रभार वरीयता क्रम के आधार पर वरिष्ठ शिक्षक को देकर जायेंगे. इसके अतिरिक्त किसी और को प्रभार नहीं देंगे. इस सिलसिले में किसी भी शिक्षक को लापरवाही ना बरतने का निर्देश दिया गया है. अन्यथा लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों रक कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- जानें, कैसे टीवी देखने के दौरान गलत दवा लेना बन गया युवती के मौत का कारण




