JharkhandRanchi

अब शहरी क्षेत्र में भी होंगी औद्योगिक गतिविधियां, CM हेमंत ने की छूट की घोषणा

Ranchi: कोविड-19 की वजह से हेमंत सरकार ने बीते 18 मई को लॉकडाउन 0.4 की अवधि बढ़ायी थी. यह अवधि 31 मई तक की थी. इस घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री सोरेन ने कई क्षेत्रों में लगे प्रतिबंधों को भी हटाया था. इसमें औद्योगिक गतिविधियां में छूट प्रमुखता से शामिल थी.

इसे भी पढ़ें- प्रवासी मजदूरों की परेशानियों की अनदेखी का मामला अंतरराष्ट्रीय फलक पर बन रहा है गंभीर मुद्दा

हालांकि यह छूट सिर्फ रूरल (ग्रामीण) इलाकों के लिए थी. अब अपने एक फैसले में सीएम ने गुरुवार से शहरी क्षेत्र के औद्योगिक गतिविधियों में लगे प्रतिबंधों में छूट की घोषणा की है. इस फैसले के तहत अब राज्य के सभी शहरी क्षेत्र में भी 28 मई से औद्योगिक गतिविधियां की जा सकेंगी. सिर्फ कंटेनमेंट जोन इससे अलग रहेंगे. मालूम हो कि ग्रामीण एवं औद्योगिक क्षेत्रों में यह छूट पहले से ही प्रभावी है.

छूट को लेकर बने असमंजस को दूर करने की हुई थी कोशिश

लॉकडाउन 0.4 को लेकर हेमंत सरकार के जारी गाइडलाइन को लेकर लोगों के बीच कुछ असमंजस बनी थी. असमंजस यह थी कि छूट मे दुकानों या औद्योगिक क्षेत्र के किस तरह की गतिविधि को इसमें शामिल किया गया है. लॉकडाउन 0.4 के पहले औद्योगिक क्षेत्र को केवल रूरल इलाकों में ही खुलने की अनुमति थी. लेकिन यह वैसे क्षेत्रों में खुल सकता था, जहां बाउंड्री वाल और गेट की पूरी व्यवस्था हो. लेकिन 18 मई की घोषणा मे हेमंत सरकार ने ऐसे क्षेत्रों में भी सभी तरह की इंडस्ट्रीज को खोलने की अनुमति दी थी, जहां इसकी व्यवस्था नहीं थी.

इसे भी पढ़ें- Incident Commander के काम में नियुक्त नहीं होंगे नगर निगम के इंजीनियर और सुपरवाइजर: मेयर आशा लकड़ा

वहीं अर्बन (शहरी) क्षेत्र में जितने भी इंडस्ट्रीज कार्यरत हैं, उसे खोलने पर पूरी तरह से राज्य सरकार ने रोक लगायी थी. यानि शहरी क्षेत्र में किसी तरह की औद्योगिक गतिविधियां नहीं की जा सकती थी. लेकिन अब मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा है कि 28 मई से शहरी क्षेत्र (कंटेनमेंट इलाके को छोड़) में सभी तरह की गतिविधियां की जा सकेंगी.

इसे भी पढ़ें- भाभा के मुकुल नारायण बने VBU के नये कुलपति, JNU की सोनाजहरिया मिंज सिद्धो कान्हू विवि VC नियुक्त

5 Comments

  1. Having read this I thought it was rather enlightening.
    I appreciate you spending some time and effort to put this information together.
    I once again find myself personally spending a lot of time both reading and commenting.
    But so what, it was still worthwhile!

  2. Every weekend i used to visit this web site, because i wish for enjoyment, for the reason that
    this this website conations in fact nice funny data too.

  3. Hello I am so thrilled I found your weblog, I really
    found you by accident, while I was researching on Aol for something else, Anyways I am here
    now and would just like to say thank you for a tremendous post
    and a all round thrilling blog (I also love the theme/design),
    I don’t have time to go through it all at the moment but I have book-marked it
    and also added in your RSS feeds, so when I have time I will be back to read a lot more, Please do keep up the superb b.

    cheap flights yynxznuh

  4. Greetings! I know this is kinda off topic but I was wondering if you knew where I could locate a captcha plugin for my comment form?
    I’m using the same blog platform as yours and I’m having problems finding one?
    Thanks a lot! cheap flights 2CSYEon

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button