JharkhandRanchi

भाभा के मुकुल नारायण बने VBU के नये कुलपति, JNU की सोनाजहरिया मिंज सिद्धो कान्हू विवि VC नियुक्त

Ranchi : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय, सिद्धो कान्हू विवि, नीलांबर पीतांबर विवि और कोल्हान विवि के नये कुलपतियों की नियुक्ति की है. ऐसा उन्होंने झारखंड राज्य विवि अधिनियम 2000 के तहत मिले विशेषाधिकार के तहत किया है.

इसे भी पढ़ें – Incident Commander के काम में नियुक्त नहीं होंगे नगर निगम के इंजीनियर और सुपरवाइजर: मेयर आशा लकड़ा

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर मुंबई के एटॉमिक और मॉलिक्यूलर विभाग के पूर्व अध्यक्ष मुकुल नारायण देव को विनोबा भावे विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है.

वहीं जवाहरलाल नेहरू विवि की प्रोफेसर सोनाजहरिया मिंज को सिद्धो कान्हू विवि का कुलपति बनाया गया है. डॉ राममनोहर लोहिया विवि के बायोकेमिस्ट्री विभाग के प्रो. राम लखन सिंह नीलांबर पीतांबर विवि पलामू के कुलपति नियुक्त किये गये है. जबकि संपूर्णानंद संस्कृत विवि के पूर्व कुलपति गंगाधर पांडा को कोल्हान विवि का कुलपति नियुक्त किया है.

इसके अलावा डॉ कामिनी कुमार को रांची विवि का और डॉ कलाम एग्रीकल्चर कॉलेज किशनगंज के प्रोफेसर डॉ अजीत कुमार सिन्हा को विनोबा भावे विवि का प्रो वीसी नियुक्त किया है.

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि के दर्शनशास्त्र विभाग के प्रोफेसर दीप नारायण यादव को नीलांबर पीतांबर विवि का प्रो वीसी बनाया गया है. एसीएसआइआर के चीफ साइंटिस्ट अरुण कुमार सिन्हा कोल्हान विवि के प्रो वीसी बनाये गये हैं.

इसे भी पढ़ें –रांची के कोचिंग सेंटर लूट कथा-03 : Online पढ़ाने के लिये अनट्रेंड हैं स्थानीय कोचिंग संस्थानों के टीचर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button