ELECTION SPECIALNational

बंगाल में ऑब्जर्वर यूपी के IAS अधिकारी महिला के साथ अभद्रता के आरोप में सस्पेंड

Lucknow: चुनाव ड्यूटी के दौरान महिला के साथ अभद्रता के आरोपी उत्तर प्रदेश के आइएएस अधिकारी एनपी पांडेय को चुनाव आयोग के आदेश पर सस्पेंड कर दिया गया है.

चुनाव आयोग द्वारा हुई जांच में सभी आरोपों को सही पाये जाने के बाद आयोग ने मुख्यमंत्री को दोषी पर कार्रवाई करने के आदेश दिये थे. बुधवार को सीएम योगी ने उसको निलंबित कर दिया.

इसे भी पढ़ें:सरयू राय की संस्था ‘युगांतर भारती’ पर भाजपा ने लगाया गड़बड़ी का आरोप, CBI जांच की मांग की

आईएएस अधिकारी एनपी पांडेय एसीपी ब्रांच में विशेष सचिव हैं. पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनाव के चलते एनपी पांडेय को वहां ऑब्जर्वर बनाकर भेजा गया था. ड्यूटी के दौरान आइएएस अफसर ने एक महिला से अभद्रता की थी.

महिला ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी. इसके बाद चुनाव आयोग ने आइएएस अफसर पर जांच बैठा दी. जांच में आइएएस अफसर पर लगे आरोपों को आयोग ने सही पाया.

आयोग ने यूपी सरकार को आइएएस अफसर पर कार्रवाई करने का आदेश दिया था. आयोग के आदेश के बाद ही सीएम योगी ने आइएएस एनपी पांडेय को सस्पेंड कर दिया.

इसे भी पढ़ें:स्थानांतरण पर स्थायी रोक, सहिया साथी की मानदेय बढोतरी सहित छह सूत्री मांग को लेकर बीटीटी प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला

Related Articles

Back to top button