OFFBEAT

ब्लू व्हेल के बाद अब मोमो चैलेंज ले रहा बच्चों की जान

Delhi: जब किसी अनजान नंबर से अचानक आपको वाट्सऐप मैसेज आए तो सावधान हो जाइएगा. दो बड़ी-बड़ी गोल आंखें हो, जिसकी डरावनी सी मुस्कान हो. जिसका चेहरा हल्के पीले रंग का है तथा जिसकी टेढ़ी-मेढ़ी नाक है. यह तस्वीर, एक गेम चैलेंज का हिस्सा है, जो इन दिनों भारत में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हैं. इस गेम चैलेंज का नाम है- मोमो चैलेंज. यह एक मोबाइल गेम है जो दिमाग के साथ खेलता है, डर का माहौल बनाता है और फिर जान ले लेता है. ये गेम अमरीका, अर्जेंटीना, फ्रांस, जर्मनी में फैल चुका है, इसकी दस्तक अब भारत में भी पहुंच चुकी है.

इसे भी पढ़ें- PMCH के 400 कर्मचारी गये हड़ताल पर, मरीज पलायन को मजबूर

कुछ दिनों से क्यों चर्चा में हैं ये गेम

यह मामला राजस्थान के अजमेर की एक छात्रा की आत्महत्या के बाद संज्ञान में आया. 31 जुलाई को 10वीं क्लास की छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी. छात्रा के परिवारवालों का आरोप है कि उसका मोबाईल देखने पर पता चला कि उसकी मौत का कारण मोमो चैलेंज नाम का गेम है. हालांकि अभी इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. हालांकी अजमेर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया कि मीडिया में चल रहा है कि वो बच्ची मोमो गेम खेलती थी. हम इसी बिंदु पर पड़ताल कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः न्यूजविंग इंपैक्टः महिला अफसर को परेशान करने का मामला, हजारीबाग DC से मांगी गई जानकारी 

युवा इस चुनौती में शामिल न हों

19 अगस्त को अजमेर पुलिस ने फिर एक ट्विट किया और लिखा कि मोमो चैलेंज नाम के इस मोबाईल गैम से दूर रहना चाहिए. साथ ही कहा कि मोमो चुनौती नाम से एक और इंटरनेट चुनौती युवा दिमाग में छेड़छाड़ कर रही है, जहां लोगों को अज्ञात संख्या से संपर्क करने और अपनी व्यक्तिगत जानकारी प्रकट करने के लिए बनाया जाता है. अजमेर पुलिस अपने नागरिकों से आग्रह करती है कि इन चुनौतियों में शामिल न हों. ठीक इससे पहले 18 अगस्त को मुंबई पुलिस ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर #NoNoMoMo #MomoChallenge लिख कर ट्वीट किया था.

मुम्बई पुलिस ने युवाओं को इस गेम को न खेलने की सलाह देते हुए ट्वीट कर लिखा है कि अनजान नंबर से दूर रहें. इसकी सूचना 100 नंबर पर दें.

इसे भी पढ़ेंःबोकारो भवन निर्माण विभाग की स्थिति दयनीय, तीन अवर प्रमंडलों में मात्र एक सहायक अभियंता

Related Articles

Back to top button