BiharGiridih

कुख्यात नक्सली छोटेलाल हांसदा गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

Giridih\Jamui :  चकाई पुलिस और सीआरपीएफ ने सर्च अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बरमोरीया पंचायत के हांसीकोल से गुप्त सूचना पर नक्सली छोटेलाल हांसदा को गिरफ्तार किया है.

 

गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली छोटेलाल हांसदा अपने हांसीकोल स्थित घर पर आया हुआ है. इसके बाद एएसपी अभियान सुधांशु कुमार सीआरपीएफ के मुख्य कमांडेंट मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया.

जिसमें चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी, सीआरपीएफ एसटीएफ को शामिल किया गया. इसके बाद गठित टीम ने हांसीकोल स्थित उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार छोटेलाल पर चकाई थाना में एक नक्सली मामला दर्ज है. पुलिस आसपास के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में भी उस पर दर्ज अन्य मामलों की छानबीन कर रही है.

इधर गिरफ्तार नक्सली से चकाई थाना में सीआरपीएफ और उससे जुड़े अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. पुलिस छोटेलाल की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है. इधर जानकारी के अनुसार नक्सली छोटेलाल हांसदा पूर्व में नक्सली कमांडर रहे सिद्धू कोड़ा के साथ काम करता था. सिद्धू की मौत के बाद वह नक्सली मतलू तुरी के ग्रुप में शामिल होकर इन दिनों संगठन में काफी सक्रिय था.  पुलिसिया पूछताछ में नक्सली छोटे लाल ने संगठन से जुड़े कई अहम राज पुलिस के हाथ लगी है. इस अभियान में सीआरपीएफ चकाई कैंप के सहायक कमांडेंट अविनाश चंद्र राय भी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : आरोपी की तलाश में पहुंची थी पुलिस, नहीं मिला आरोपी तो पिता समेत महिलाओं और बच्चों को पीटा

Related Articles

Back to top button