
एक आयरनओर, बॉक्साइट और पत्थर खदान पर ऑब्जेक्शन
पांच कोल ब्लॉक को एनओसी देने की चल रही है प्रक्रिया
पाकुड़ में सबसे अधिक 13 पत्थर खदानों को मिला एनओसी
Ranchi: झारखंड के 23 कोयला और पत्थर खदानों को एनओसी मिल गई है. जिन कंपनियों को ये खदानें आवंटित की गई थीं, उन्होंने अपना बकाया चुका दिया है.
इसमें 21 पत्थर की खदान और दो कोयला की खदानें शामिल हैं. सबसे अधिक पाकुड़ में 13 पत्थर की खदानों को एनओसी मिला है. वहीं चतरा में परमानंद प्रसाद और गोड्डा में बालाजी सेल्स को कोयला खदान के लिये एनओसी दे दिया गया है.
पांच कोल ब्लॉक को एनओसी देने की चल रही है प्रक्रिया
झारखंड के पांच कोल ब्लॉक को एनओसी देने की प्रक्रिया चल रही है. इसमें दुमका में मां लक्ष्मी कोल ट्रेडर्स की दो कोयला खदानें शामिल हैं. इसके अलावा रामगढ़-कुजू एरिया, अशोका ब्लॉक चतरा और वनांचल इंटरप्राइसेज बोकारो के कोल ब्लॉक को एनओसी देने की प्रक्रिया चल रही है.
इसे भी पढ़ेंः हज़ारीबाग लोकसभा सीटः भाजपा, कांग्रेस और भाकपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला
वहीं पत्थर खदानों में त्रिदेव इंजीकोन प्राइवेट लिमिटेड, सुधीर कुमार सिंह को सिमरिया में आवंटित पत्थर खदान और धनबाद में मो मोहसिन अंसारी को आवंटित पत्थर खदान को एनओसी देने की प्रक्रिया चल रही है.
तीन खदानों पर आपत्ति, दे दिया गलत आवेदन
खान विभाग ने तीन खदानों पर आपत्ति जताई है. इसमें श्याम सेल एंड पावर लिमिटेड को चाईबासा में आवंटित आयरन ओर की खदान पर आपत्ति जताई गई है. कहा गया है कि एनओसी के लिये बकाया से संबंधित पूरा ब्योरा नहीं सौंपा गया है.
पाकुड़ में साहिल को आवंटित बॉक्साइड की खदान पर भी आपत्ति जताई गई है. इसमें कहा गया है जिस व्यक्ति को खदान आवंटित की गई है, उसने गलत आवेदन दे दिया है. वहीं धनबाद में राणा उदय प्रताप सिंह को आवंटित पत्थर खदान के एनओसी पर भी आपत्ति जताई गई है.
इसे भी पढ़ेंःमुस्लिम महिलाओं को भी मस्जिद में मिले प्रवेश, दंपती ने सुप्रीम कोर्ट में दी याचिका
किन खदानों को मिला है क्लीयरेंस
| नाम | खनिज | स्थान |
| मां गायत्री | पत्थर | पाकुड़ |
| अब्दुल हक | पत्थर | पाकुड़ |
| संजय कुमार | पत्थर | पिपलाजोरी |
| किशोर कुमार खेमानी | पत्थर | पाकुड़ |
| अजीजुल इस्लाम | पत्थर | पाकुड़ |
| जयकिशन लखमानी | पत्थर | पाकुड़ |
| अनिल कुमार तानवानी | पत्थर | पाकुड़ |
| स्वामी सत्यानंद | पत्थर | पाकुड़ |
| कमल सिंह | पत्थर (तीन खदान) | पाकुड़ |
| हिल स्टोन वर्क्स | पत्थर | पाकुड़ |
| न्यू मुस्कान स्टोन वर्क्स | पत्थर | पाकुड़ |
| बाबा स्टोन चिप्स | पत्थर | कोडरमा |
| राजकुमार कसेरा | पत्थर | कोडरमा |
| परमानंद प्रसाद | कोयला | चतरा |
| इशाक जिया | पत्थर | धनबाद |
| कमलाकर मंडल | पत्थर | धनबाद |
| मो मोजिमिल अहमद | पत्थर | धनबाद |
| मो मोकिम अंसारी | पत्थर | धनबाद |
| मनु आलम | पत्थर (दो खदान) | धनबाद |
| बालाजी सेल्स | कोयला | गोड्डा |
इन खदानों को एनओसी देने की चल रही प्रक्रिया
| नाम | खनिज | स्थान |
| मां लक्ष्मी ट्रेडर्स | कोयला(दो खदान) | दुमका |
| मो मोहसिन अंसारी | पत्थर | धनबाद |
| त्रिदेव इंजीकोन लिमिटेड | पत्थर | देवघर |
| कुजू एरिया | कोयला | रामगढ़ |
| सुधीर सिंह | पत्थर | सिमरिया |
| अशोक ब्लॉक | कोयला | चतरा |
| वनांचल इंटरप्राइजेज | कोयला | बोकारो |
इन खदानों पर आपत्ति
| नाम | खनिज | स्थान |
| श्याम सेल एंड पावर लिमिटेड | आयरन ओर | चाईबासा |
| साहिल | बॉक्साइड | पाकुड़ |
| राणा उदय प्रताप सिंह | पत्थर | धनबाद |
इसे भी पढ़ेंःआजम के बयान पर सपा में दो रायः अखिलेश ने किया बचाव, छोटी बहू अपर्णा भड़की




