
Wayanad : राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर हम जहर से लड़ रहे हैं. नरेंद्र मोदी देश को बांटने के लिए नफरत के जहर का इस्तेमाल करते हैं. बता दें कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष शनिवार को पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचे. राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में रोड शो करते हुए पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला.
राहुल ने कहा, राष्ट्रीय स्तर पर हम जहर से लड़ रहे हैं. नरेंद्र मोदी देश को बांटने के लिए नफरत के जहर का इस्तेमाल करते हैं. इस देश के लोगों को बांटने के लिए वह नफरत और गुस्से का प्रयोग करते हैं. चुनाव को जीतने के लिए झूठ बोलते हैं.
इसे भी पढ़ेंः ईडी ने द क्विंट के संपादक राघव बहल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया
किसी के लिए भी हमेशा मेरे दरवाजे खुले हैं
राहुल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश की सबसे बुरी भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह गुस्से, नफरत, असुरक्षा और झूठ का प्रतिनिधित्व करते हैं. वायनाड के कालपेट्टा मेंआम लोगों के लिए हमेशा अपने दरवाजे खुले रहने का वादा करते हुए राहुल ने कहा, किसी भी उम्र, किसी भी क्षेत्र और किसी भी विचारधारा के लोग हमसे कभी भी मिल सकते हैं.
कहा कि मैं भले ही कांग्रेस से जुड़ा हूं, लेकिन किसी के लिए भी हमेशा मेरे दरवाजे खुले हैं. बता दें कि आम चुनाव में राहुल गांधी ने अपनी परंपरागत सीट अमेठी के अलावा वायनाड से भी चुनाव लड़ा था. अमेठी में वे केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के हाथों हार गये, जबकि केरल की वायनाड सीट से वह जीत गये.
इसे भी पढ़ेंः केरल के गुरुवायूर मंदिर में मोदी ने की पूजा, 112 किलो कमल फूल से तौले गए




