National

केरल के गुरुवायूर मंदिर में मोदी ने की पूजा, 112 किलो कमल फूल से तौले गए

Guruvayoor (Kerala) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह गुरुवायूर पहुंचे जहां उन्होंने प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान पीएम मोदी को मंदिर में कमल के फूलों से तौला गया है. इसके लिए 112 किलो कमल के फूलों का इस्तेमाल किया गया.


इसे भी पढ़ें- धोनी को ग्लव्स से हटाना होगा कृपाण चिन्ह : ICC

अभिनंदन सभा को करेंगे संबोधित 

मोदी सुबह नौ बजकर बीस मिनट पर कोच्चि से रवाना हुए. उनका हेलीकॉप्टर नौ बजकर पचास मिनट पर श्री कृष्ण कॉलेज के मैदान में उतरा.

प्रधानमंत्री कोच्चि नौसैन्य हवाईअड्डे से नौसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे. मंदिर में करीब एक घंटे के दर्शन के बाद प्रधानमंत्री भाजपा की केरल राज्य समिति द्वारा आयोजित अभिनंदन सभा को संबोधित करेंगे.

लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह मोदी की पहली जनसभा होगी. गौरतलब है कि मोदी शनिवार को केरल में ही रहेंगे.

इसे भी पढ़ें- दर्द ए पारा शिक्षक: मानदेय के भरोसे घर नहीं चलता, बच्चों को पढ़ाने के बाद मास्टर साहब आटो चलाते हैं  

इन्होंने किया स्वागत

मोदी शुक्रवार रात कोच्चि पहुंचे. नौसैन्य हवाईअड्डे पर केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम, केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन और राज्य के देवस्वम मंत्री कदकमपल्ली सुन्दरन ने उनका स्वागत किया. उन्होंने रात को कोच्चि के सरकारी अतिथि गृह में विश्राम किया.

Related Articles

Back to top button