
Deoghar: नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने सभी पार्क संचालकों के साथ बैठक की. बैठक में नगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि वर्तमान में सभी आमजनों के स्वागत के लिए पार्क खोल दिया गया है. सभी पार्क संचालकों के बीच में स्वच्छता चैलेंज से संबंधित प्रतियोगिता के आयोजन की घोषणा की गई. इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक स्वच्छता एप डाउनलोड एवं सिटीजन फीडबैक कराने वाले संचालक को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 1 लाख के आधारभूत संरचना पार्क के विकास हेतु प्रदत किया जाएगा.
द्वितीय पुरस्कार 75000 रुपया एवं तृतीय पुरस्कार 50000 की घोषणा की गई. सभी पार्क संचालकों ने इस पर सहमति व्यक्त की एवं इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की इच्छा प्रकट की. स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में देवघर नगर निगम को सर्वोच्च स्थान प्राप्त करवाने में अपना सहयोग प्रदान करने की इच्छा प्रकट किया.
इसे भी पढ़ें :सरकार के खजाने से ही हो रही है चोरी : सरयू राय
इस हेतु निर्णायक टीम का गठन किया गया. जिसके अध्यक्ष कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार सिंह, सदस्य सहायक अभियंता वैदेही शरण, अर्बन प्लानर मंजू कुमारी, नगर मिशन प्रबंधक हिमांशु शेखर, नगर प्रबंधक मृणाल कुमार एवं सतीश दास शामिल हैं. पार्क संचालकों को निर्देश दिया की पार्क में आने वाले आम जनों हेतु प्रथम सप्ताह के शनिवार एवं रविवार प्रवेश शुल्क निःशुल्क किया जाए.
यह सुविधा उन्हीं लोगों के लिए लागू होगा जो स्वच्छता एप डाउनलोड करेंगे एवं सिटीजन फीडबैक देंगे. जिससे देवघर को स्वच्छ रखने में सभी का सहयोग हो एवं शहर स्वच्छ सुंदर एवं आकर्षक हो.
इसे भी पढ़ें :JAC : मैट्रिक-इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानिए आपको कैसे मिलेगा
सभी पार्क में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में स्वच्छता एप डाउनलोड एवं सिटीजन फीडबैक संबंधित जागरूकता के लिए पार्क में बैनर लगाया जाए.
पार्क संचालकों को यह निर्देश दिया गया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त हो इसलिए आम जनों के लिए पार्क के माध्यम से स्वच्छता का संदेश मनोरंजन का संसाधन एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य है.
इसे भी पढ़ें :तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव ने रांची में शहीदों के आश्रितों को सौंपा 10 लाख रुपये का चेक




