
Ranchi: केंद्र सरकार की तरफ से देश में कोरोना के मद्देनजर जिलों को तीन जोन में बांटा गया है. रेड, ऑरेंज और ग्रीन. इनमें रेड जोन को दो क्लस्टर में बांटा गया है. पहला लार्ज आउटब्रेक्स और दूसरा क्लस्टर आउटब्रेक्स.
देश के 25 राज्य इन जोन के हिसाब में बांटे गये हैं. केंद्र सरकार की तरफ से देश में ऐसे कुल 123 कोरोना के हॉटस्पॉट जोन चिन्हित किये गये हैं. वहीं 47 जिले ऐसे हैं जिनकी पहचान क्लस्टर आउटब्रेक्स के तौर पर की गयी है.
लार्ज आउटब्रेक्स ऐसे जगहों को कहा जा रहा है जहां काफी संख्या में मरीज मिल रहे हैं. वहीं क्लस्टर आउटब्रेक्स में ऐसे जिले आते हैं जहां मरीजों की संख्या 15 से ज्यादा हो. वहीं 207 ऐसे जिलों की पहचान की गयी है जहां से कोरोना के मरीज तो मिले लेकिन संख्या काफी कम है.
इसे भी पढ़ें- #कोटा में फंसे स्टूडेंट्स की बात, हम पहुंचाएंगे सरकार के पास, ताकि यूपी की तरह आपकी हो सुरक्षित घर वापसी
जानें कैसे झारखंड के कई जिले हैं रेड जोन के लार्ज आउटब्रेक्स से बाहर
केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ऐसा जिला जहां स्टेट के कुल मरीजों की संख्या के 80 फीसदी मरीज उस जिले से हों, या हर चार दिनों में वहां मरीजों की संख्या दोगुनी हो जाए तो उसे रेड जोन के लार्ज आउटब्रेक्स में रखा जाएगा.
झारखंड में फिलहाल ऐसा कोई जिला नहीं है जहां कुल मरीजों की संख्या का 80 फीसदी मामला किसी एक जिले से हो. या फिर हर चार दिनों में मरीजों की संख्या दोगुनी हो जाती हो.
अगर रांची की बात करें तो सरकारी आंकड़े के मुताबिक राज्य में अबतक (19/4/2020 के 1 बजे तक) मरीजों की संख्या 34 है. जबकि रांची में मरीजों की संख्या 18 है. जो कि 50 फीसदी के करीब है. ऐसे में रांची या बोकारो दोनों में कोई भी जिला रेज जोन के लार्ज आउटब्रेक्स में नहीं रखा जा सकता.
लेकिन रेड जोन के क्लस्टर आउटब्रेक्स के 47 जिलों में रांची और बोकारो शामिल हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक देश में 47 जिलों को क्लस्टर आउटब्रेक्स की सूची में डाला गया है. ये ऐसे जिले हैं जहां एक साथ कई मरीज मिले हों. जिसमें झारखंड राज्य भी रांची और बोकारो की वजह से शामिल है. इन दोनों जिलों में एक ही जगह से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होते देखी गयी है.
इसे भी पढ़ें- #Corona से जंग के बीच इंदौर में थाना प्रभारी की वायरस से मौत, यूपी में 43 नये केस
मौजूदा स्थिति
- देश में कुल जिले- 736.
- रेड जोन के जिले- 170.
- लार्ज आउटब्रेक्स वाले जिले- 123.
- क्लस्टर आउटब्रेक्स वाले जिले- 47.
- आरेंज जोन के जिले- 207.
- ग्रीन जोन के जिले- 359.




