Corona_UpdatesNational

कोरोना पॉजिटिव के नए मामलों में कमी आने से शीर्ष पर आ चुके तमिलनाडु को बीमारी के खात्मे की उम्मीद

Chennai : देश में कोविड-19 के संक्रमण के मामलों में लिहाज से शीर्ष चार राज्यों में से एक तमिलनाडु में पिछले हफ्ते के दौरान नए मामलों की संख्या में कमी आनी शुरू हो गई. और अब उसे आने वाले दिनों में संक्रमण के मामलों में गिरावट आने की उम्मीद है.

अधिकारियों ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा अपनाए रुख को इसके पीछे की वजह बताया है. राज्य में इस संक्रामक रोग से 15 लोगों की मौत हो चुकी है.

इसे भी पढ़ेंः #Lockdown2: कोटा में फंसे छात्रों को निकालने को लेकर सीएम ने केंद्र सरकार को घेरा, ट्वीट कर पूछा झारखंडियों के साथ अन्याय क्यों

स्वास्थ्य मंत्री सी. विजय भास्कर ने शनिवार को कहा, ‘‘पिछले तीन दिनों में कोविड-19 के मामलों में कमी देखी गई है जो यह दिखाता है कि बीमारी पर प्रभावी रूप से निगरानी की हमारी कोशिशों, उचित एहतियाती कदम उठाने और नियंत्रण की योजनाओं के नतीजे मिलने शुरू हो गए हैं.’’

तमिलनाडु में स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसके पीछे की एक वजह सरकार द्वारा नयी दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लौटे सभी करीब 1,500 लोगों की जांच करना बताया है.

इस बीमारी से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों जैसे कि चेन्नई में नगर निकाय निवासियों पर नजर रख रहा है, घर-घर जाकर नए मामलों का पता लगाया जा रहा है और इसके अलावा इलाकों को सील करने जैसे कदम उठाए गए हैं.

इसे भी पढ़ेंः धनबाद: कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग, खुलेआम उड़ा रहे हैं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि विदेश और देश के अन्य हिस्सों की यात्रा करने वाले लोगों और उनके रिश्तेदारों की निगरानी की जा रही है.

बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़ने पर मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के नेतृत्व वाले प्रशासन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में महामारी के मामले कम होंगे और संभवत: नए मामले जल्द ही ‘‘शून्य’’ पर पहुंच सकते हैं.

इसे भी पढ़ेंः झारखंड का कोई भी जिला कोरोना रेड जोन के लार्ज आउटब्रेक्स में नहीं, क्लस्टर आउटब्रेक्स में हैं रांची-बोकारो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button