JharkhandLead NewsRanchi

भाजपा का ही बनकर रह गया Yoga Day, विपक्ष ने दिखायी दूरी

Ranchi : दुनियाभर में सोमवार को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम रही. देश दुनिया में इसका आयोजन ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में किया गया. पर झारखंड में इस मौके पर केवल भाजपा नेताओं की ही योग करती तस्वीर नजर आयी. यह केवल एक पार्टी भर के लिये ही खास दिन बनकर रह गया. सरकार की तरफ से महज एक शुभकामना संदेश ही जारी किया गया.

इसके अलावे सत्तारूढ़ दलों के इक्के-दुक्के नेताओं ने भी महज संदेश ही सोशल मीडिया पर जारी किये. इससे जुड़े खुद की कोई फोटो शेयर नहीं की. किसी तरह के कार्यक्रम का (ऑनलाइन या ऑफलाइन) की भी खबर सामने नहीं आयी.

इसे भी पढ़ें :15 दिनों में लंबित प्रमोशन पर होगा फैसला: सीएम

सीएम ने ट्विटर पर मनाया योग दिवस

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर ही योग दिवस के आनंद को साझा किया. केवल एक ट्वीट किया कि योग गरीब की मेहनत है. भूख को दो वक्त रोटी है. यह किसान को सम्मान है. वंचितों को अधिकार है. स्वस्थ रहने का साधन है.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार. उनके अलावा कांग्रेस के बेरमो विधायक जयमंगल सिंह ने ही सोशल मीडिया पर संदेश जारी किया. लिखा कि योग वह प्रक्रिया है जिससे आप अपने तन और मन को स्वस्थ और शुद्ध रख सकते हैं. यह भारत के प्राचीन काल का विज्ञान है.

इसे आज पूरे विश्व में योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. आप सभी को विश्व योग दिवस की ढेरों शुभकामनाएं. स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें. उनके अलावा और किसी सत्तापक्ष के दल, नेता का एक ट्वीट तक नहीं दिखा.

खेलकूद मंत्री हफीजुल हसन अंसारी भी इसी कैटेगरी में दिखे. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं सोशल मीडिया पर देकर कोरम जरूर पूरा किया.

इसे भी पढ़ें :11 मिनट 6 सेकेंड में सात वर्षीय विराट सुनाता है 75 से 2 तक का उल्टा पहाड़ा, राज्यपाल ने किया सम्मानित

भाजपा ने लिया आनंद

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया. उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का मूल्य उपहार है जो पूरी दुनिया को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहा है. स्वस्थ, मन एवं शरीर के निर्माण के लिए योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाने की जरूरत है.

योग हमारे शरीर, मन और आत्मा को ऊर्जान्वित करता है. इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा फॉर वैलनेस है. कोरोना के समय बड़ी संख्या में लोगों ने योग के महत्व को समझा और इसे अपनाया है. योग को अपनाकर हम स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं.

इसी तरह से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, सांसद अन्नपूर्णा देवी, पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित भाजपा के कई नेताओं ने योग दिवस के मौके पर खुद भी अपने अपने घरों में योग कार्यक्रम में भागीदारी की.

अर्जुन मुंडा औऱ दीपक सहित अन्य नेताओं ने मौके पर कहा कि योग को अपनी जीवन शैली में उतारें. इसकी ऊर्जा और सकारात्मकता से लाभान्वित हों.

इसे भी पढ़ें :29 अप्रैल से 5 मई के बीच सबसे ज्यादा 951 लोगों की कोरोना से मौत

Related Articles

Back to top button