JharkhandRanchi

#JGGLCCE-2019 : आवेदन जमा करने तिथि बढ़ी, 12 नवंबर तक कर सकते हैं APPLY

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अंतर्गत ली जाने वाली स्नातक स्तरीय प्रवेश परीक्षा (GGLCCE) 2019 के आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है.

पहले आवेदन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर 2019 तय की थी, जिसे अब बढ़ाकर 12 नवंबर 2019 कर दिया गया है. आयोग ने यह निर्णय झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के हड़ताल से छात्रों की परेशानी को देखते हुए उठाया है.

आयोग ने इसके साथ ही भर्ती परीक्षा से जुड़ी बाकी सारी तारीखें भी आगे बढ़ा दी हैं. आयोग ने इस संदर्भ में अपने ऑफिशियल बेवसाइट में इस संदर्भ में निर्देश दिया है.

योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : धनबाद: शव जलाने गया व्यक्ति नदी में बहा, चट्टान के सहारे गुजार दी पूरी रात

हड़ताल से छात्रों को हो रही परेशानी

बता दें कि संघ के आह्वान पर विगत 5 सितंबर से अंचल के सभी राजस्व कर्मचारी अपने नौ सूत्री मांगो को लेकर अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर हैं. इससे राज्य के सभी जिलों के छात्र परेशान हैं.

हड़ताल के कारण छात्रों का जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है. विशेष कर वैसे छात्र, जिनको स्नातक स्तरीय परीक्षा देना है.

आयोग का निर्देश है कि उक्त परीक्षा में केवल झारखंड राज्य के स्थानीय लोग ही शामिल हो सकते है. ऐसे में राज्य के छात्रों को इन तीनों प्रमाण पत्रों की सख्त जरूरत पड़ी है.

इसके अलावा अंचल कार्यालय से जमीन खरीद बिक्री के लिए ईमेल व दाखिल खारिज का कार्य भी प्रभावित है.

12 नवंबर तक बढ़ी तिथि

बता दें कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने पहले स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर 2019 तय की थी, जिसे अब बढ़ाकर 12 नवंबर 2019 कर दिया गया है.

इसके साथ ही भर्ती परीक्षा से जुड़ी बाकी सारी तारीखें भी आगे बढ़ा दी गयी है. उम्मीदवार 16 नवंबर तक आवेदन शुल्क अदा कर सकेंगे.

वहीं आधिकारिक वेबसाइट पर अपना फोटोग्राफ और हस्ताक्षर 19 नवंबर तक अपलोड कर सकेंगे. उम्मीदवार 20 से 21 नवंबर के बीच अपने एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें : #BJP विधायक ढुल्लू महतो पर FIR के बाद न्यूज विंग से बोली पीड़िता : मुझे अभी भी प्रशासन पर नहीं है भरोसा

दो चरणों में बांटी गयी है आवेदन प्रक्रिया

GGLCCE- 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया की दो भागों में बांटा गया है. पहला चरण बेसिक रजिस्ट्रेशन का है जिसमें उम्मीदवारों को एप्लिकेशन नबंर जनरेट करना होगा.

दूसरे चरण में उम्मीदवार को पर्सनल और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जमा करनी होगा. फीस पेमेंट के बाद आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो जायेगी.

उम्मीदवार को आवेदन शुल्क के रूप में 1,000 रुपये चुकाने होंगे.

1140 पदों के लिए ली जानी है परीक्षा

जेएसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 6 पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा ली जायेगी जिसमें सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 362 पद, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के 223 पद, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के 139 पद, अंचल निरीक्षक सह कानूनगो के 170 पद, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के 241 पद व प्लानिंग असिस्टेंट के 05 पद हैं.

ऐसे करें आवेदन

GGLCCE 2019 के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को सबसे पहले झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाना होगा. उसके बाद निम्न स्टेप में छात्रों को फॉर्म भरना होगा.

  • वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे JSSC CGL Recruitment Exam 2019 के लिंक पर क्लिक करें.
  • लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा.
  • नये पेज पर मांगी गयी सारी जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संपन्न हो जायेगी.
  • आगे की जरूरत के लिए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास रख सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : #DoubleEngine की सरकार में बेबस छात्र-4 : स्कूलों में 668 हेडमास्टर नियुक्त करने में भी फेल हो गयी सरकार

Related Articles

Back to top button