Crime NewsRanchi

आभूषण अलंकार ज्वेलर्स के मालिक के हत्याकांड का खुलासा, लूटपाट का विरोध करने पर हुई हत्या

Ranchi :  मोरहाबादी स्थित के अंतु चौक के पास बीते वर्ष एक दिसंबर की शाम लूटपाट के प्रयास में आभूषण अलंकार ज्वेलर्स के मालिक भैरो प्रसाद हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया. बता दें कि भैरो प्रसाद की हत्या आलोक सोनी नाम के युवक के द्वारा लूटपाट का विरोध करने की वजह से कर दी गयी थी.

हत्याकांड के आरोपी युवक आलोक सोनी के द्वारा अरगोड़ा थाना में दर्ज हुए एक मामले में बीते 14 जनवरी को उसने आत्मसमर्पण किया था. अरगोड़ा थाना की पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ किया.

उसने आभूषण अलंकार ज्वेलर्स के मालिक भैरो प्रसाद की हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली.

इसे भी पढ़ेंः झारखंड सरकार :  मंत्रियों के बंटे विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय निगरानी विभाग ने जारी की अधिसूचना

लूटपाट का विरोध करने पर हुई थी भैरो प्रसाद की हत्या

आरोपी युवक आलोक सोनी से जब अरगोड़ा थाना की पुलिस ने रिमांड के दौरान पूछताछ की तो उसने पुलिस को हत्या संबंधी जानकारी दी. बताया कि वह पहले मृतक भैरो प्रसाद के मोहल्ले में रहता था.

और आभूषण अलंकार ज्वेलर्स दुकान के बारे में पूर्ण जानकारी थी. पैसे के अभाव के कारण उसने आभूषण अलंकार ज्वेलर्स में लूटपाट की योजना बनाई. इसके लिए कई दिन रेकी करने के बाद बीते एक दिसंबर को घटना को अंजाम दिया.

और विरोध करने पर मालिक भैरो प्रसाद पर छेनी एवं हथौड़ी से सर पर कई वार किये. गंभीर हालत में भैरो प्रसाद को रिम्स में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी.

इसे भी पढ़ेंः #Kolkata डॉक पर कोरोना वायरस को लेकर बरती जा रही विशेष सतर्कता

पुलिस के बढ़ते दबाव पर किया सरेंडर

आभूषण अलंकार ज्वेलर्स के मालिक भैरो प्रसाद हत्याकांड में पुलिस आलोक सोनी को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने लगी. तब आलोक सोनी ने अरगोड़ा थाना में दर्ज एक मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया.

और न्यायिक हिरासत में जेल चला गया. पुलिस ने जब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ किया तो उसने आभूषण अलंकार ज्वेलर्स में लूटपाट की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली.

इसे भी पढ़ेंः Karnataka : #CAA विरोधी नाटक का मंचन किया,  स्कूल के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button