Read Next
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
14/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, बिहार से दिल्ली तक जश्न
14/11/2025
Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, 28 हजार वोटों से RJD प्रत्याशी को हराया
11/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण और घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
08/11/2025
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी, बिहार को कट्टा नहीं बल्कि कंप्यूटर चलाने वाले बच्चे चाहिए
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में 64.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग, 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
06/10/2025
बिहार में छह और 11 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 14 को आएंगे नतीजे, 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव
Back to top button
Patna : आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार असहाय हो गए हैं , क्योंकि उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के लिये सीटों के बंटवारे में सम्मानजनक हिस्सा पाने के लिये भाजपा के आगे गिड़गिड़ाना पड़ रहा है. पार्टी ने जद (यू) अध्यक्ष से राजग में वापसी के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया.
पीएम गठजोड़ करने वाले नेताओं को नहीं दे रहे उचित सम्मान : आप
पार्टी के बिहार मामलों के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार राज्य से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण पर हो रहे खर्च को बिहार के लिये विशेष पैकेज का हिस्सा बताकर लोगों को ‘ मूर्ख ’ बनाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि वह गठजोड़ करने वाले राज्य के नेताओं को उचित सम्मान नहीं दे रहे हैं.
नीतीश ने राजग में शामिल होकर जनादेश से विश्वासघात किया
सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर फिर से भाजपा नीत राजग में शामिल होकर 2015 के विधानसभा चुनाव के जनादेश से विश्वासघात किया. हालांकि , आज वह असहाय हो गए हैं. उन्हें सीटों के बंटवारे में सम्मानजनक सीट पाने के लिये भाजपा के आगे गिड़गिड़ाना पड़ रहा है. आप की राजनैतिक मामलों की समिति के सदस्य ने कहा कि जब से कुमार राजग में लौटे हैं , अच्छे प्रशासक के रूप में उनकी छवि खराब हुई है. महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं आम हो गई हैं.