
Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अपने ही पार्टी के कद्दावर नेता आरसीपी सिंह से पूरी तरह से मोह भंग होता नजर आ रहा है. इसी का परिणाम है कि उनका आलीशान बंगला अब छिन गया है और उसे मुख्य सचिव के नाम से अलर्ट कर दिया गया है. गौरतलब है कि पहले राज्यसभा का टिकट और अब बंगला गया है. इसके पहले सीएम नीतीश ने आरसीपी सिंह को तीसरी दफे राज्यसभा भेजने से साफ मना कर दिया था. इस वजह से आने वाले कुछ दिनों में केंद्रीय मंत्री की कुर्सी जाना भी तय है. केंद्रीय मंत्री रामचंद्र सिंह जिस बंगले में रहते थे वो बंगला सीएम नीतीश के खास एमएलसी संजय गांधी के नाम से अलॉट था. अब संजय गांधी को 10 एम स्टैंड रोड बंगला हुआ अलॉट हुआ है.
पटना में अबतक केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का आवासीय पता है 7-स्टैंड रोड है. यह आवास भव्य है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आवास इनके आवास से कुछ ही दूरी पर है. इनके अगल-बगल केवल मंत्रियों या जज का बंगला है. सालों से आरसीपी सिंह इसी बंगले में रह रहे हैं. वैसे तकनीकी रूप से यह बंगला आरसीपी सिंह के नाम पर नहीं था. सरकार ने यह बंगला सीएम नीतीश कुमार के खास एमएलसी संजय गांधी के नाम पर अलॉट कर रखा था. रामचंद्र बाबू उसी बंगले में ठाठ से रहते थे और अपनी राजनीति करते रहे. लेकिन अब बंगला हाथ से निकलने वाला है. अब उस आवास में बिहार के मुख्य सचिव रहेंगे. भवन निर्माण विभाग ने वह बंगला मुख्य सचिव के लिए अधिसूचित कर दिया है.




