
Sanjeet Yadav
Palamu : शादी के बंधन में बंधते वक्त पति पत्नी सात जन्मों तक जीने मरने की कसमें खाते हैं. भारतीय परंपरा में पत्नी पति को भगवान के रूप में मानते हैं.पत्नी पति की लंबी आयु के लिए व्रत करते हैं. मगर इनके बीच जब विलेन बनकर प्रेमी का पदार्पण होता है तब ये पत्नी ऐसा कुछ कर गुजरती है जिससे विवाह का पवित्र बंधन तार-तार हो जाता है. रिश्ते-नाते ही नहीं मानवता तक से भरोसा उठने लगाता है. पालामू में हाल में दो ऐसे घटनाएं हुई हैं, जो इस तरह से सोचने के लिए विवश कर रहा है. ऐसे पलामू में इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही है, जिससे विवाह का बधन शर्मशार हुआ है. प्रेमी के बहकावे में आकर कोई पत्नी अपने पति की हत्या कर दे रही है तो पति का प्राइवेट पार्ट ही काट दे रही है.
-5 जुलाई 2022 को मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में रविंद्र कुमार सिंह नामक युवक की जलने से मौत हो गई थी. पुलिस ने खुलासा किया कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रविंद्र कुमार को जलाकर मार डाला. फिलहाल पत्नी व प्रेमी दोनों जेल में हैं.
-21जून 2022 को रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह में पत्नी ने प्रेमी के बहकावे में आकर पति सूरज भुईयां को प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट डाला. फिलहाल आरोपी पत्नी जेल में है.
-1 जुलाई 2020 को पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के डाटम गांव में शराब के झगड़े का बहाना लगाकर पत्नी ने पति की हत्या कर डाली थी. आरोपी पत्नी जेल में ही है.
-13 अक्टूबर 2020 को चैनपुर थाना क्षेत्र के बहरा खुर्द में एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी से शादी के लिए पति की हत्या कर दी. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
-11 जून 2018 को पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र में फल व्यवसायी फिरोज अलाम की हत्या के मामले में उसकी पत्नी जिया परवीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार जिया ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 11 नवंबर की रात फिरोज की हत्या कर दी थी.




