
Deoghar: सोमवार को नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार बाबा बैद्यनाथ के दरबार में माथा टेका और विधि विधान के साथ मनोकामना लिंग व माता पार्वती सहित अन्य मंदिरों में पूजा की. इसके पूर्व हैलीकॉप्टर से देवघर पहुंचने पर देवघर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री व एसपी धनंजय कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. इस दौरान उपाध्यक्ष के साथ नीति आयोग के विशेष सचिव डॉ के राजेस्वरा राव एवं उपाध्यक्ष के निजी सचिव रविंद्र प्रसाद सिंह एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (झारखंड सरकार) के सचिव कृपानंद झा उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: Ranchi News : रेल पटरी धंसी, गरीब रथ सहित तीन ट्रेनें टाटीसिल्वे के पास फंसी
नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने बाबा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना बाबा बैद्यनाथ से की. पूजा के उपरांत नीति आयोग के उपाध्यक्ष को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह समर्पित किया गया. मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने कहा कि बाबा मंदिर की सुविधाएं और व्यवस्था भक्तों के लिए अच्छी है और पर्यटन के क्षेत्र में देवघर जिले में अपार संभावनाएं है. भारत सरकार द्वारा पूरे देश में 09 जिलों का चयन किया गया है. जिसमे देवघर जिले का चयन पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए किया गया है. जिससे आने वाले दिनों में यहां और सुविधाएं बढ़ेगी. देवघर जिले के साथ झारखंड के सभी जिलों में काफी क्षमता है.
इस दौरान एसपी धनजंय कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त कुमार ताराचंद, अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार यादव, अपर समाहर्ता चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमित कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रशांत दीपक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.




