JharkhandLead NewsNEWSRanchi

आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वारः आशियाने के लिये आठ लाख फरियादियों ने लगाई सरकार से गुहार

Ranchi: झारखंड सरकार ने पिछले साल नवंबर माह में आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की थी जो दिसंबर तक चला था. डेढ़ माह तक चले इस अभियान के जरिये सरकार ने लोगों के घरों तक जाकर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान सरकार की ओर से राज्य में 6867 शिविर लगाये. इसमें कुल 35.95 लाख आवेदन आयें. इनमें से 33.22 आवेदनों को स्वीकृत किया गया. अब भी 1,27,912 आवेदन लंबित हैं.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand विधानसभा का बजट सत्र : केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य पर रोक लगाएगी राज्य सरकार

इन आवेदनों में 7.73 लाख आवेदन केवल आवास से संबंधित हैं. वहीं, स्वास्थ्य एवं पोषण से 5,13,212 आवेदन सरकार को मिले हैं. इस संबंध में बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने सरकार से पूछा था कि आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के तहत कितने आवेदन निपटाये गये हैं और कितने लंबित हैं. इसपर सरकार ने सदन को जानकारी दी और कहा कि सभी उपायुक्तों को विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सारे आवेदनों को निपटाने की निर्देश दिया गया है.

 इसे भी पढ़ें: Jharkhand विधानसभा का बजट सत्र : झारखंड में फिलहाल शराबबंदी पर विचार भी नहीः CM हेमंत

आंकड़े इस प्रकार हैं

कुल शिविरों की संख्याः 6,867

कुल आवेदकों की संख्याः 32.57 लाख

कुल आवेदनों की संख्याः 35.95 लाख

स्वीकृत आवेदनों की संख्याः 33.22 लाख

अस्वीकृत आवेदनों की संख्याः 1,45,435

लंबित आवेदनों की संख्याः1,27,912

स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित आवेदनों की संख्याः 5,13,212

आवास के लिये आवेदनों की संख्याः7,73,380

राशन के लिये आवेदनों की संख्याः 93,083

पेंशन के लिये आवेदनों की संख्याः 4,01,667

रांची जिले से प्राप्त आवेदनों की संख्याः 3,87,091

बोकारो जिले में प्राप्त आवेदनों की संख्याः 2,61,981

Related Articles

Back to top button