
Dhanbad: जिले के निरसा थाना क्षेत्र में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से एक शख्स की मौत हो गयी. घटना इलाके के ईसीएल के मुगमा एरिया के राजपुरा कोलियरी में सोमवार सुबह हुई, जहां कोयला के अवैध उत्खनन करने के दौरान चाल धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई,जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए.
इसे भी पढ़ेंःबोर्ड, निगम में रिक्त पदों को भरने की तैयारी, CS ने मांगी जानकारी, जानें कौन-कौन बोर्ड-निगम हैं महत्वपूर्ण

घायलों को अवैध खनन करने वाले लेकर भाग निकले. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर राजपुरा कोलियरी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बता दें कि धनबाद जिला स्थित बीसीसीएल और ईसीएल के कोयला खदानों में अवैध उत्खनन करने के दौरान 38 दिन में आठ मजदूर की मौत हो गई है, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए है.
एक-दो मजदूरों के फंसे होने की आशंका
मिली जानकारी के अनुसार, निरसा थाना क्षेत्र के ईसीएल के मुगमा एरिया के राजपुरा कोलियरी में सोमवार को स्थानीय लोग अवैध कोयला का उत्खनन कर रहे थे. इसी दौरान अचानक चाल धंसने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. चाल के नीचे एक-दो और मजदूरों के फंसे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है.
इसे भी पढ़ेंः#BJP MP अनंत हेगड़े का विवादित बयानः पूर्व केंद्रीय मंत्री ने महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम को बताया ‘ड्रामा’
अवैध खनन के कारण जारी है मौत का सिलसिला
धनबाद के अधिकांश जगहों पर जहां बीसीसीएल और ईसीएल ने खतरनाक बताते हुए खनन बंद किया है. लेकिन फिर भी उसी स्थान से अवैध तरीके से कोयला निकाला जा रहा है. इसी दौरान चाल धंसने की वजह से लगातार हो रहे हादसों में लोगों की मौत भी हो रही है.
अवैध कोयला सस्ते में उपलब्ध है, ऐसे में वैध कोयला अधिक कीमत पर नहीं खरीदा जा रहा. अधिकांश कोयले को कोक ओवन और स्पॉन्ज आयरन कंपनियों में खपाया जा रहा है. वहीं अवैध कोयले को भारी मात्रा में बिहार के डेहरी ओनसोन और यूपी के चांदसी मंडी में बेचा जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, धनबाद, कतरास, गोविंदपुर, बोकारो के अलावे पड़ोसी राज्य बंगाल के बशीरहाट, मालदा, चंदननगर, कृष्णानगर समेत अन्य लोकेशन में कई हार्डकोक प्लांट और ईंट भट्ठे हैं. इन अवैध प्लांटों में स्थानीय माफिया, प्रशासन, राजनीतिक दलों की मिलीभगत से अवैध कोयले को खपाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ेंः#Jamia में तीसरी बार फायरिंगः अज्ञात बदमाशों ने यूनिवर्सिटी के बाहर की गोलीबारी, मामला दर्ज




