National

#NirbhayaRapeCase: डेथ वारंट पर सुनवाई18 दिसंबर तक टली, 17 को SC में अक्षय की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई

New Delhi: निर्भया गैंगरेप मामले में दिल्ली के पटियाला कोर्ट में फिलहाल सुनवाई टल गयी है. दरअसल दोषी अक्षय ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है, जिसपर 17 दिसंबर को सुनवाई होनी है. ऐसे में पटियाला हाउस में मामले पर सुनवाई 18 दिसंबर को होगी.

इसे भी पढ़ेंःलोहरदगा: नक्सलियों ने किया आइईडी ब्लास्ट, एक ग्रामीण की मौत, एक घायल

18 दिसंबर को फांसी पर सुनवाई

दिल्ली के पटियाला हाउस में शुक्रवार को मामले पर सुनवाई होनी थी. और सुरक्षा कारणों से चारों दोषियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया. मामले में सुनवाई के दौरान निर्भया के वकील ने कहा कि दोषियों की फांसी की तारीख तय होनी चाहिए. दया याचिका दायर करने से डेथ वारंट जारी होने का कोई लेना देना नहीं है.

मामले पर निर्भया के वकील का कहना है कि अगर सुप्रीम कोर्ट पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करने जा रहा है, तो वे डेथ वारंट को स्थगित या स्टे कर सकते हैं. लेकिन बाकी के तीन दोषियों की पुनर्विचार खारिज हो चुकी है. उन्हें क्यूरेटिव पिटीशन दायर करने का अधिकार नहीं है.
इस पर पटियाला हाउस के जज ने कहा कि जब तक पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. तब तक ये कोर्ट डेथ वारेंट जारी नहीं कर सकती.

इसे भी पढ़ेंःबढ़ती महंगाई पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम को घेरा, चुप्पी पर उठाये सवाल

रिव्यू पिटिशन के खिलाफ याचिका

निर्भया से गैगरेप के दोषी चार लोगों में से एक अक्षय ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की है, जिसपर 17 दिसंबर को सुनवाई होनी है. वहीं इस पुनर्विचार याचिका के खिलाफ गैंगरेप पीड़िता निर्भया की मां पिटीशन दायर किया है. उन्होंने पुनर्विचार याचिका का विरोध किया है.

साथ ही कहा कि न्याय के लिए हम सात साल लड़े हैं, सात दिन और इंतजार कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ेंः#Chatra: पिपरवार कांड को लेकर लोगों में बढ़ा आक्रोश, बड़ी संख्या में जुटे स्थानीय-एरिया पूरी तरह से बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button