National

बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम को घेरा, चुप्पी पर उठाये सवाल

New Delhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एकबार फिर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है. इसबार बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस महासचिव ने पीएम मोदी को घेरने की कोशिश की है.

दरअसल, खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर महीने में बढ़कर 5.54 प्रतिशत पर पहुंच गयी. इसे लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर उन्होंने निशाना साधा और दावा किया कि महंगाई तीन साल के उच्चतम स्तर पर है लेकिन प्रधानमंत्री मौन हैं.

इसे भी पढ़ेंः#Chatra: पिपरवार कांड को लेकर लोगों में बढ़ा आक्रोश, बड़ी संख्या में जुटे स्थानीय-एरिया पूरी तरह से बंद

‘महंगाई पिछले तीन साल में उच्चतम स्तर पर लेकिन पीएम मौन’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘महंगाई पिछले तीन साल में उच्चतम स्तर पर पहुँच गई है. रोज के इस्तेमाल का सामान लेने में ही आम लोगों की जेबों पर कैंची चल रही है.”

प्रियंका ने दावा किया, ” भाजपा की कुनीतियों के चलते आई मंदी की वजह से आमदनी जीरो है. लेकिन देश के प्रधानमंत्री इस पर मौन हैं.

इसे भी पढ़ेंःभाजपा के प्रचार वाहन में लगे पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम रघुवर दास के पोस्टर फाड़े, वाहन पर पत्थरबाजी

गौरतलब है कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में उछाल की वजह से खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर महीने में बढ़कर 5.54 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो तीन साल का सबसे ऊंचा स्तर है. पिछले महीने अक्टूबर में यह 4.62 प्रतिशत पर थी. वहीं, नवंबर 2018 में खुदरा महंगाई दर महज 2.33 प्रतिशत थी. आंकड़ों के अनुसार माह के दौरान सब्जी, दाल और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों के महंगा होने से उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा महंगाई में तेजी आई है.

इसे भी पढ़ेंःव्हिप का उल्लंघन कर #IIM के कॉन्फ्रेंस में पहुंचे BJP सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button