Main SliderNational

#Nirbhaya के चारों गुनहगारों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी

New Delhi: निर्भया के चारों दोषियों को मौत की सजा के लिए डेथ वॉरंट जारी कर दिया गया है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद मंगलवार को डेथ वॉरंट जारी कर दिया.

चारों दोषियों को 22 जनवरी को सुबह सात बजे फांसी पर लटकाया जायेगा. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन से कहा था कि वह दोषियों को नोटिस जारी करने को कहा था.

दोषी अक्षय ने जज से की बात

दोषी अक्षय ने जज से बात करने की इजाज़त मांगी थी. इसके बाद जज ने मीडिया को कमरे से बाहर जाने को कहा.

अक्षय ने जज के सामने अपनी बात रखी और कहा कि उसने कभी कानूनी प्रक्रिया में देर करने की कोशिश नहीं की और केवल कानूनी तरीके से अपना बचाव किया.

इसे भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव: #BJP को लग सकता है बड़ा झटका, यूपीए के पास दिख रहा 55 विधायकों का समर्थन

कोर्ट में दोनोंं पक्षों के वकीलों के बीच तीखी बहस

सुनवाई के दौरान दोषियों के वकील और निर्भया के मां के वकील के बीच तीखी बहस हुई. निर्भया की मां के वकील ने कोर्ट में कहा कि दोषी समय हासिल करना चाहते हैं.

इसपर दोषियों के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल क्यूरेटिव पिटिशन दाखिल करना चाहते हैं.

बता दें कि मंगलवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में निर्भया की मां की याचिका पर सुनवाई हुई. निर्भया की मां ने दोषियों को जल्द फांसी देने की मांग की थी.

इससे पहले पटियाला कोर्ट ने दोषियों को सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए 7 जनवरी तक का समय दिया था. साथ ही तिहाड़ जेल ने चारों दोषियों को नोटिस जारी कर पूछा था कि वह दया याचिका दाखिल करेंगे या नहीं.

इससे पहले दिन में सुप्रीम कोर्ट ने दोषी अक्षय कुमार सिंह की ओर से दायर पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया था.

तिहाड़-प्रशासन ने फांसी की सभी तैयारी पूरी की

तिहाड़-प्रशासन ने फांसी की सभी तैयारी पूरी कर ली है. चारों दोषियों को एक साथ फांसी पर लटकाने के लिए तिहाड़ जेल में करीब 25 लाख रुपये की लागत से एक नया फांसी घर तैयार किया गया है.

तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने भी कहा था कि एक साथ अब चारों दोषियों मुकेश, पवन, विनय और अक्षय को फांसी देने की व्यवस्था कर ली गयी है. अदालत के आदेश के बाद जेल स्तर पर फांसी देने में किसी तरह की देरी नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें : NEWSWING EXCLUSIVE: ढुल्लू से रंगदारी मांगने वाले ने किया मानहानि मुकदमा, कहा – मेरी 10 करोड़ की संपत्ति हड़प ली

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button