
Ranchi: लातेहार के तेतरियाखाड़ कोलियरी में आगजनी के मामले में एनआइए ने सुजीत सिन्हा गिरोह पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. एनआइए ने पूछताछ के लिये सुजीत सिन्हा और अमन साव को रिमांड पर लिया है. शनिवार को एनआइए ने धनबाद जेल में बंद सुजीत सिन्हा और रांची जेल में बंद अमन साव को रिमांड पर लिया है. दोनों अपराधियों से एनआइए की टीम 5 दिनों तक पूछताछ करेगी.
इसे भी पढ़ेंःलिव इन में रह रहे प्रेमी जोड़े को मिली सामाजिक बहिष्कार की सजा
18 दिसंबर 2020 की देर शाम लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया था. हथियारबंद अपराधियों ने सीसीएल की तेतरियाखाड़ कोलियरी में चार ट्रक और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया था. इस घटना की जिम्मेवारी अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह के प्रदीप गंझू ने लिया था. प्रदीप गंझू ने पर्चा जारी करते हुए कहा था कि तेतरियाखाड़ कोल परियोजना के एक नंबर कांटा घर में हुई घटना की जिम्मेदारी लेता हूं.अपराधियों ने कोलियरी में मौजूद 4 लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया था. यहां पुलिस के साथ अपराधियों की मुठभेड़ हुई थी, 25 मिनट तक दोनों ओर से गोलीबारी हुई थी. खुद को कमजोर पड़ता देख अपराधी वहां से फरार हो गए थे.




