Bihar

टेरर फंडिंग के मामले में NIA ने बिहार में कई जगहों पर की छापेमारी, हथियार बरामद

Patna : नक्सली संगठनों को फंडिंग करने और सहयोग प्रदान करने को लेकर एनआईए की टीम ने शनिवार को बिहार में कई जिलों में छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम ने औरंगाबाद और जहानाबाद में भी छापेमारी की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीम को यहां से तीन देसी पिस्टल, एक पॉइंट 315 बोर राइफल और 59 जिंदा कारतूस डिजिटल उपकरण नक्सली साहित्य आपत्तिजनक दस्तावेज और 4 किलोग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ जब्त किया गया है.

जहानाबाद में दो जगहों पर एनआईए टीम द्वारा छापेमारी की गई है. इससे पहले टीम ने शुक्रवार को नवादा में भी छापेमारी की थी.

इसे भी पढ़ें:उत्तराखंड चुनावः गरजे आलमगीर आलम, कहा- 5 सालों में भाजपा ने दिये 3 सीएम, अब कांग्रेस की सरकार तय

Related Articles

Back to top button