JharkhandLateharLead NewsNEWSRanchi

NIA ने लातेहार के तेतरियाखाड़ कोलियरी में आगजनी व गोलीबारी मामले में दाखिल किया चार्जशीट

Ranchi  : लातेहार के तेतरियाखाड़ कोलियरी में आगजनी व गोलीबारी मामले में एनआइए ने चार्जशीट दाखिल कर दिया है. आरोपी में हजारीबाग निवासी पंकज करमाली, बिहार के आरा निवासी विकास आनंद ओझा, रांची के कुंदन कुमार और आकाश कुमार का नाम शामिल है. मामले में बालूमाथ थाना में 19 दिसम्बर 2020 को बालूमाथ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बाद 4 मार्च 2021 को एनआईए ने टेकओवर कर मामले की जांच शुरू की.

क्या है मामला

लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित तेतरियाखाड़ कोलियरी में आगजनी व गोलीबारी की यह घटना 18 दिसंबर 2020 को हुई थी. तब अपराधियों ने पांच गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था. इस घटना में चार आम नागरिक जख्मी हुए थे. घटना में शामिल अपराधी कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और अमन साहू गिरोह के थे. तेतरियाखाड़ की इस घटना में दर्ज केस को टेकओवर करते हुए एनआइए ने अपने यहां 4 मार्च 2021 को केस दर्ज किया था. इसके बाद से ही मामले की छानबीन जारी है. हाल ही में एनआईए ने आरोपी विकास आनंद ओझा को रिमांड पर लेकर पूछताछ किया था जिसमें एनआईए को कई अहम जानकारी मिली थी.

इसे भी पढ़ें: Ranchi : नामकुम थाना क्षेत्र के सीताराम मॉल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

Related Articles

Back to top button