
Dhanbad : बीसीसीएल के बस्ताकोला क्षेत्र की राजापुर परियोजना में हादसा हुआ है. इस परियोजना में कार्यरत डेको कंपनी के दो हाइवा वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गयी. इस टक्कर में एक हाइवा चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक बुरी तरह घायल हो गया है. घायल की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है.
इसे भी पढ़ें –रांची के कोचिंग संस्थानों की लूट कथा- 5: न मानते हैं कोई गाइडलाइन, न सार्वजनिक करते हैं जरूरी जानकारी
गाड़ी में घंटों फंसा रहा ड्राइवर का शव
वहीं घटना के संबंध में बताया जाता है कि तेज गति से आ रही दो हाइवा आपस में टकरा गयी. हादसे के वक्त दोनों वाहनों के ड्राइवर ड्यूटी पर थे. वहीं इस घटना में एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. इस घटना के बाद ड्राइवर का शव घंटो गाड़ी में ही फंसी रही. काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका.
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
वहीं दूसरा ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे बेहतर इलाज के लिए स्थानीय क्लीनिक में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी स्थानीय थाना और परियोजना के अधिकारीयों को दी गयी. जिसके बाद परियोजना के पदाधिकारी और पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गयी है.
जांच चल रही है – इंस्पेक्टर
इस संबंध में झरिया इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि एक हाइवा गाड़ी खड़ी थी. उसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही दूसरी हाइवा ने उसमें टक्कर मार दी. इस घटना में एक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें –लोग मर रहे हैं और सरकारें घोटाला कर रही हैं




