ChatraJharkhandLead NewsNEWS

नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गिद्धौर की शोभा ने मारी बाजी

Chatra: भोपाल में चल रहे 64वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गिद्धौर के पांडेबागी गांव निवासी राधेश्याम दास की पुत्री शूटर शोभा रानी ने आशातीत सफलता अर्जित की है. कई अवार्ड जीत कर शोभा ने क्षेत्र का नाम रौशन किया है. बेहतर प्रदर्शन के बाद शोभा का चयन राष्ट्रीय शूटिंग टीम तथा इंटरनेशनल सलेक्शन ट्रायल के लिए चयनित हो गई है. शोभा रानी ने 10 मीटर एयर राइफल में 611.9 स्कोर किया और 50 मीटर राइफल में प्रॉन में भी 596.3 स्कोर लाकर इंडिया शूटिंग टीम तथा इंटरनेशनल सलेक्शन ट्रायल के लिए चयनित हो गई है.

इसे भी पढ़ेंःपाकिस्तान पहुंचे वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, फिलहाल दौरे पर प्रभाव नहीं

इस कामयाबी के लिए अकाश रायफल शूटिंग क्लब हजारीबाग के कोच एवं अंतरराष्ट्रीय शूटर सूबेदार आकाश कुमार और सचिव संदीप कुमार व अन्य ने राष्ट्रीय शूटर शोभा रानी को बहुत बधाई दी. वहीं शोभा ने गांव,प्रखंड,जिला व राज्य का भी नाम रौशन की है. शोभा ने बताया कि वह फिलहाल वह नेशनल व अन्य गेम की तैयारी में है.

Related Articles

Back to top button