
Ranchi: एक बार फिर से न्यूज विंग की खबर का असर हुआ है. शनिवार सुबह न्यूज विंग में “बोकारो में फर्जी कंपनी और श्रम नियोजन विभाग ने बेरोजगारों को ठगने के लिए निकाला विज्ञापन” शीर्षक खबर छपी थी. जिसके बाद बोकारो प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बोकारो आईटीआई से सारी बात को अवगत कराया और रोजगार कैंप को रद्द करने का निर्देश दिया. इधर, बोकारो आईटीआई जहां यह आयोजन होना था उन्होंने GLOBAL HR SERVICES कंपनी को आईटीआई में ये कैंप लगाने से मना कर दिया है.
इसे भी पढ़ें: बोकारो में फर्जी कंपनी और श्रम नियोजन विभाग ने बेरोजगारों को ठगने के लिए निकाला विज्ञापन
बेरोजगार युवाओं से 1000 रुपये लेने की थी तैयारी
श्रम नियोजन और प्रशिक्षण विभाग की तरफ से जो विज्ञापन निकाला गया है, उसमें बेरोजगार पुरुष और महिलाओं को नौकरी देने की बात कही जा रही है. नौकरी प्राइवेट कंपनी में दी जानी है. 9000 रुपए से लेकर 20000 रुपए तक की सैलेरी वाली नौकरी दिए जाने की बात विज्ञापन में हो रही है. इसके लिए दो दिन 14 और 15 सिंतबर को कैंप लगाया जाएगा. हर बेरोजगार युवाओं से रोजगार देने के नाम पर 1000 रुपए कंस्लटेंसी विभाग लेगा. श्रम नियोजन और प्रशिक्षण विभाग Global HR Services के साथ मिलकर नियोजन देने की बात विज्ञापन में कर रही है. विज्ञापन देखने के बाद न्यूज विंग ने कंपनी के बारे जानकारी लेने की कोशिश करने लगी. इंटरनेट पर कंपनी के नाम की कहीं कोई वेबसाइट नहीं मिली.
इसे भी पढ़ें: जेबीवीएनएल के एमडी राहुल पुरवार ने तीन घंटे तक JSIA मेंबर को इंतजार करवाया, नहीं मिले
कुछ लोग कर रहे हैं दावा ‘सही है कंपनी’
जो कंपनी बोकारो आईटीआई में रोजगार कैंप लगाकर बेरोजगारों को रोजगार देने का काम करने वाली थी. उस कंपनी का कहीं कोई अपना वेबसाइट नहीं है. इंटरनेट पर जो GLOBAL HR SERVICES के कॉन्टेक्ट नंबर मिला उसपर कहा गया कि Global HR Services के नाम की मेरी कंपनी करीब डेढ़ साल पहले ही बंद हो चुकी है. मैंने कंपनी का नाम बदल कर PMNR Multi Solution रख दिया है. लेकिन, आज भी मेरे पास कई कॉल Global HR Services के नाम पर ही आते हैं. अधिकारी ने बताया कि झारखंड में मेरी काम करने की कोई योजना नहीं है. ऐसी कोई मेरी कंपनी के नाम पर कर रहा है तो मुझे इस बात की जानकारी नहीं है. लेकिन इधर न्यूज विंग से कुछ लोगों ने संपर्क कर कहा कि हमारी कंपनी सही है. सारे कागजात हमारे सही हैं. किसी क्न्फ्यूजन में ऐसा हो गया है. साइट के बारे पूछने पर बताया गया कि अभी साइट में मरम्मती का काम चल रहा है, इस वजह से साइट नहीं है.




