Main SliderRanchi

News Wing Expose: पूरे राज्य को ODF बनाने का सरकारी दावा गलत !

Ravi Aditya

Ranchi: 2 अक्टूबर 2018 को गांधी जयंती के दिन झारखंड सरकार ने पूरे राज्य को ओडीएफ (खुले शौच से मुक्त) घोषित कर दिया. ओडीएफ राज्य घोषित करने के लिये मोरहाबादी मैदान में सभा का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसकी घोषणा की. लेकिन Newswing.com की पड़ताल में सरकार का यह दावा गलत साबित हुआ है. सरकार के आंकड़ें ही उसके दावे को झूठला रहे हैं.

1.24 लाख टॉयलेट्स का निर्माण बाकी

शौचालयों के निर्माण की जिम्मेदारी स्वच्छ भारत मिशन को दी गयी है. इसी विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री ने 2 अक्टूबर को पूरे राज्य को ओडीएफ होने का दावा किया था. समाज को खुले में शौच से मुक्त करने की शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 को हुई थी. झारखंड स्वच्छ भारत मिशन के आंकड़ों के मुताबिक तब 33.79 लाख शौचालय बनाने थे. सरकार की तरफ से दावा किया गया कि तब से लेकर 2 अक्टूबर 2018 तक 33.79 लाख शौचालय का निर्माण करा लिया गया. शिकायत मिलने पर इसी विभाग ने दोबारा सर्वे कराया, तब पता चला कि 1.64 लाख शौचालय ही बने हैं. इसके बाद विभाग ने दोबारा शौचालय बनाने का काम शुरु किया. 2 अक्टूबर 2018 से लेकर 3 फरवरी 2019 तक 40 हजार शौचालय बनाये गये हैं. इसका मतलब यह कि अब भी 1.24 लाख शौचालय का निर्माण किया जाना बाकी है.

इस तरह जिस वक्त मुख्यमंत्री राज्य को ओडीएफ होने की घोषणा कर रहे थे. उस वक्त 33.79 लाख शौचालय में से 1.64 लाख शौचालय बने ही नहीं थे. इसमें से भी आज की तारीख में 1.24 लाख शौचालय बनाये जाने बाकी हैं.
स्वच्छ भारत मिशन से ही मिले एक अन्य आंकड़े ने भी सरकार के दावे पर सवाल खड़े किए हैं. वह आंकड़ा है 5.46 लाख शौचालय निर्माण का. 5.46 लाख शौचालय का निर्माण कहां हुआ, किसने कराया, इसके लिये राशि किसने खर्च की, इन सवालों के जवाब स्वच्छ भारत मिशन के पास नहीं है.

स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक अमित कुमार इन सवालों के जवाब में कहते हैः 5.46 लाख शौचालयों का निर्माण विधायक फंड, मनरेगा फंड, डीएमटी (डिस्ट्रीक्ट मिनरल फंड), सीएसआर समेत अन्य मदों से कराया गया है.
लेकिन इसके आंकड़ें मिशन के पास उपलब्ध नहीं है. इसके अन्य मदों से होने वाले निर्माण के रुप में किया जाता है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि अन्य मदों से निर्माण होने वाले 5.46 लाख शौचालयों को बनाने में 656 करोड़ रुपये खर्च हुए होंगे. इतनी बड़ी राशि जिलों में किस मद से आयी, इसका कोई स्पष्ट जवाब विभाग के पास उपलब्ध नहीं है.

किस जिले में कितने शौचालय बने

जिला कितने बनेस्वच्छ भारत मिशन तहत बनेखर्च की राशि(लाख में)
बोकारो   1470679467111360.5
चतरा1303489287611145.1
देवघर15000512811015373.2
धनबाद  182930695928351.04
दुमका15572214782217738.6
गिरिडीह26519324153228983.8
गढ़वा16408415436318523.6
गोड्डा14767611525613830.7
गुमला16024215147318176.8
हजारीबाग17641615689118826.9
जामताडा960398949710739.6
खूंटी77833638097657.08
कोडरमा68244569786837.36
लातेहार985168477610173.1
लोहरदगा59573582796993.48
पाकुड़14311613717116460.5
पलामू22144419148922978.7
प सिंहभूम14082411259313511.2
पू. सिंहभूम12614510054712065.6
रामगढ़75263375054500.6
रांची23739122762327314.8
साहेबगंज12830410946713136
सरायकेला13140511808514170.2
सिमडेगा961349262111114.5

ओडीएफ का आंकड़ा

कुल शौचालय का निर्माण: 3379914
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण: 3399.63 करोड़
दो अक्तूबर 2018 को 33.79 लाख शौचालय का निर्माण और ODF घोषित

किस साल कितने फीसदी शौचालय का निर्माण

2012- 15.36 फीसदी
अक्तूबर 2014: 16.25 फीसदी
2015-16- 27.78 फीसदी
2016-17: 46.6 फीसदी
2017-18: 76.74 फीसदी
2018-19(अब तक): 98.82 फीसदी

इसे भी पढ़ेंः रांची में जुटकोल संचालित करेगी इंड-टू-इंड सिटी बस सेवाएं

Related Articles

Back to top button