National

चुनावी बॉण्ड ‘राजनीतिक घोटाला, संसद के दोनों सदनों में जवाब दे भाजपा की सरकार : कांग्रेस

News Delhi :  कांग्रेस ने चुनावी बॉण्ड को ‘बेईमानी बॉण्ड’ और ‘राजनीतिक घोटाला’ करार देते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर इससे जुड़े नियमों में बदलाव किए गये.

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अगर इस सरकार में नौतिकता और लोकतंत्र के प्रति सम्मान है तो उसे इस विषय पर संसद के दोनों सदन में जवाब देना चाहिये. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीररंजन चौधरी ने कहा कि चुनावी बॉण्ड के मुद्दे को निचले सदन में पूरी ताकत से उठाया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंः #Jharkhand में 10 हजार आदिवासियों पर लगा राजद्रोह कानून, लेकिन देश की अंतरात्मा नहीं हिली: राहुल

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कई बार संसद के भीतर और बाहर चर्चा हुई कि यह सरकार देश के चंद कारोबारियों के साथ मिलकर उनका कारोबार चला रही है.’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इन कारोबारियों के 90 फीसदी कारोबार सरकार की मदद से चल रहे हैं और इनकी मदद से सरकार से चल रही है.

इसे भी पढ़ें – #ElectoralBonds: चुनावी बांड पर RBI ने कहा था- मनी लांड्रिंग को मिलेगा बढ़ावा, मोदी सरकार ने खारिज कर दी थी आपत्ति

अब चुनावी बॉण्ड के संदर्भ में आरटीआई से सामने आई जानकारी से यह बात साबित हो गई है.’’ आजाद ने कहा कि यह व्यवस्था की गई कि चुनावी बॉण्ड के जरिए मिलने वाले चंदा का खुलासा नहीं होगा और चंदा लेने वाली पार्टी के लिए भी यह बताना अनिवार्य नहीं होगा कि किसने चंदा दिया.

इसे भी पढ़ेंः Lucknow : टैक्स नहीं जमा करने पर पुरातत्व भवन के रूप में रजिस्टर्ड आनंद भवन को 4.35 करोड़ का नोटिस

उन्होंने कहा, ‘‘विपक्षा आपत्ति करे तो समझ आता है. लेकिन यहां तक चुनाव आयोग और रिजर्व बैंक ने आपत्ति जताई. चुनाव आयोग ने स्पष्ट तौर पर कहा कि चुनावी बॉण्ड से धनशोधन को बढ़ावा मिलेगा. चुनाव आयोग ने कहा कि इससे राजनीतिक चंदे की लेनदेन में पारदर्शिता खत्म हो जाएगी.’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने आरोप लगाया, ‘‘इस सरकार में भ्रष्टाचार का सरकारीकरण किया गया है.

यही नहीं, सरकार ने चुनाव आयोग और रिजर्व बैंक की बातों को भी दरकिनार कर दिया.’’ उन्होंने यह दावा भी किया कि चुनावी बॉण्ड के जरिए ‘धन उगाही’ का तरीका अपनाया गया है. यह ‘राजनीति भ्रष्टाचार और स्कैंडल’ है.

शर्मा ने यह दावा भी किया कि विधानसभा चुनावों से पहले चुनावी बॉण्ड जारी नहीं करने का नियम था, लेकिन प्रधानमंत्री के कहने पर 2018 में कर्नाटक चुनाव से पहले इसे बदल दिया गया.

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘यह चुनावी बॉण्ड नहीं, बेईमानी बॉण्ड है. प्रधानमंत्री की हिदायत पर नियमों में बदलाव किए गये. अगर इस सरकार में नैतिकता और लोकतंत्र के प्रति सम्मान है तो वह इस मामले पर दोनों सदनों में जवाब दे.’’

इसे भी पढ़ेंः #PMC के खाताधारकों ने बैंक में जमा राशि को वापस करने की मांग के साथ #RBI के बाहर किया प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button