JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड कैडर के आइएएस अधिकारियों का नये सिरे से वेतनमान मैट्रिक्स निर्धारित

Ranchi : केंद्र सरकार ने झारखंड कैडर के आइएएस अधिकारियों के वेतनमान के लिए नये सिरे से नियमावली की मंजूरी दी है. इसके तहत 2016 की नियमावली को संशोधित कर झारखंड सरकार के परामर्श पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) चतुर्थ संशोधन नियमावली 2021 गठित की गयी है. इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान से अधिक वेतनवाले पदों में झारखंड को जोड़ा गया है और वेतन मैट्रिक्स तय किया गया है.

सरकार के मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, सदस्य राजस्व बोर्ड, महानिदेशक एटीआइ का वेतन मैट्रिक्स सबसे ऊंचा 17 रखा गया है. वहीं, प्रधान सचिव स्तर के अधिकारियों का वेतन मैट्रिक्स 15 के तहत व मंडल आयुक्तों व सचिव का 14 रखा गया है.

इसी के अनुरूप उनका वेतनमान फिक्स किया जायेगा. इसके अलावा वरीष्ठ वेतनमान वाले पदों में वेतन के अतिरिक्त विशेष भत्ता के लिए भी पदों को नये सिरे से रखा गया है. इस संबंध में कार्मिक मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है.

इसे भी पढ़ें:झारखंड प्रोजेक्ट भवन : अवर सचिव स्तर से नीचे 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करेंगे अधिकारी व कर्मी

सरकार के मुख्य सचिववेतन मैट्रिक्स में स्तर 17
विकास आयुक्तवेतन मैट्रिक्स में स्तर 17
सदस्य, राजस्व बोर्डवेतन मैट्रिक्स में स्तर 17
महानिदेशक, श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थानवेतन मैट्रिक्स में स्तर 17
प्रधान सचिववेतन मैट्रिक्स में स्तर 15
राज्यपाल के प्रधान सचिववेतन मैट्रिक्स में स्तर 15
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिववेतन मैट्रिक्स में स्तर 15
मुख्य निर्वाचन अधिकारीवेतन मैट्रिक्स में स्तर 15
प्रधान सचिव कृषिवेतन मैट्रिक्स में स्तर 15
मंडल आयुक्तवेतन मैट्रिक्स में स्तर 14
सरकार के सचिववेतन मैट्रिक्स में स्तर 14

राज्य सरकार के अधीन भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान वाले पदों में वेतन के अतिरिक्त विशेष भत्तों वाले पदों सहित झारखंड के अंतर्गत आने वाले अधिकारियों को नये सिरे से प्रतिस्थापित किया गया है.

इसे भी पढ़ें:बिहार : मुख्यमंत्री आवास में कोरोना का कहर, 22% कर्मचारी कोरोना से संक्रमित

इनमें विशेष, अपर, संयुक्त, उप सचिव, जनजातीय कल्याण आयुक्त, निदेशक, उद्योग, आइजी जेल, आइजी पंजीकरण, राज्य परिवहन आयुक्त, श्रम आयुक्त, पंजीयक, सहकारी समितियां, जिला मजिस्ट्रेट, कलेक्टर, डीसी, एडीसी, नगर आयुक्त, बंदोबस्त अधिकारी, डीडीसी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, आयुक्त, वाणिज्यकर, निदेशक, पंचायती राज, निदेशक, नगर विकास प्रशासन, निदेशक, भूमि अधिग्रहण और भूमि रिकार्ड, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान, आयुक्त मनरेगा, प्रशासक, स्वर्ण रेखा बहुउदेशीय परियोजना, निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, निदेशक, समाज कल्याण, निदेशक, खेल, निदेशक पर्यटन, निदेशक कृषि, उपाध्यक्ष आरआरडीए, निदेशक एसयूडीए, नगर आयुक्त, रांची नगर निगम, मिशन निदेशक, झारखंड राज्य कौशल मिशन सोसाइटी.

इसे भी पढ़ें:2 सालों तक कोरोना की आड़ में दामन बचाती रही निकम्मी सरकार, हो रही केवल तुष्टिकरण की राजनीतिः सीपी सिंह

Related Articles

Back to top button