
Koderma : जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. मंगलवार को 23 नये संक्रमित मरीजों की पहचान होने के बाद सक्रिय मामले बढ़ कर 201 हो गये हैं. पिछले 24 घंटे के अंदर ट्रू नेट जांच में 13 एवं एन्टी जेन जांच में 10, कुल 23 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. यह स्थिति पिछले 10 दिनों के भीतर हुई है. जिले के कई अधिकारी भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं. संक्रमितों में एसपी और डीएफओ के अलावा सदर अस्पताल के कई कर्मी, एसडीओ कार्यालय के कर्मी, मरकच्चो की महिला चिकित्सक और अन्य लोग शामिल हैं.
जिले के शहरी क्षेत्र कोडरमा और झुमरीतिलैया से सबसे ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं. मंगलवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, इन 23 नये केस के साथ जिले में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या बढ़ कर 201 हो गयी है.
मंगलवार को दो मरीज स्वस्थ हुए. वहीं, 24 घंटे के अंदर 665 नये लोगों के सैंपल जांच के लिए लिये गये हैं, जबकि 150 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. यहां के 1597 लोगों की जांच रिपोर्ट अब भी पेंडिंग है.
इसे भी पढ़ें:JNU Counselling Notice पर मचा बवाल, सेक्सुअल हैरेस से बचने को लड़कियों को मिला ये सुझाव




