
Hardoi: रेलवे की एक बड़ी लापरवाही एकबार फिर सामने आयी है. इस लापरवाही के कारण ट्रैक पर काम कर रहे चार गैंगमैन की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. घटना यूपी के हरदोई की है. जहां चार गैंगमैन कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त ट्रेन की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि यहां पटरियों की मरम्मत का काम चल रहा था.ये गैंगमैन संडीला और उमरताली के बीच रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे थे. लेकिन इस दौरान उन्हें न तो ट्रेन आने की कोई सूचना दी गई न ही संकेत. जिससे ये हादसा हुआ और तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन गैंगमैन के ऊपर से गुजर गई.इस हादसे में तीन गैंगमैन शव बरामद हुए हैं, जबकि एक की लाश अभी भी लापता है.
इसे भी पढ़ेंःसरकार का दावा- लैंड बैंक में 1189134 एकड़ जमीन, फिर भी लटके हैं बड़े प्रोजेक्ट
पटरियां मरम्मत का चल रहा था काम
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को ट्रैक पर किसी ब्लॉक के पटरियों की मरम्मत का काम चल रहा था. ट्रैक पर खुदाई का काम चल रहा था इसी दौरान अचानक अकाल तख्त एक्सप्रेस उस ट्रैक से गुजरी जिसने चारों गनमैन को कुचल दिया. बताया जा रहा है कि रेलवे की तरफ से काम की देखभाल के लिए एक इंचार्ज भी नियुक्त किया गया था.
इसे भी पढ़ेंःधनतेरस पर बाबूलाल मरांडी ने रघुवर सरकार पर फोड़ा 5000 करोड़ का बम
बावजूद इसके रेलवे की ओर से बड़ी चूक देखने को मिली है. आनन-फानन में रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.




