JharkhandLead NewsRanchi

नीलकंठ ने उठाया आदिवासी महिला के यौन शोषण का मामला, कहा शर्म करे सरकार

भाजपा विधायकों ने आदिवासी विरोधी सरकार होश में आओ. दोषी को गिरफ्तार करो जैसे नारे लगाये

Ranchi: झारखंड विधानसभा में दोपहर 12:05 बजे सदन की कार्यवाई शुरू हुई. भाजपा विधायकों के हंगामे के बीच अल्पसूचित और ध्यानाकर्षण की सूचनाएं पढ़ी गयी. नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि सीएम आवास के 1 किलोमीटर के अंदर आदिवासी महिला के यौन शोषण होता है, वो थाना भी जाती है. पर उसका मामला दर्ज नहीं कर उसे धर्म परिवर्तन के लिए कहा जाता है. ऐसी सरकार को शर्म आनी चाहिये और चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए.

सरकार ने इस मामले पर जवाब देते हुए कहा कि सरकार इस मामले को संज्ञान में लेगी. सरकार के इस जवाब से विधायक संतुष्ट नहीं हुए और भाजपा विधायक वेल में आदिवासी विरोधी सरकार होश में आओ. दोषी को गिरफ्तार करो जैसे नारे लगाने लगे. स्पीकर ने सभा की कार्यवाही 12:45 में 1 बजे तक के लिये स्थगित कर दी.

इसे भी पढ़ें :बंगाल चुनाव से पहले आपस में भिड़े कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और अधीर रंजन चौधरी

भानु वेल से कह रहे थे हाउस आर्डर में लाइये

सभा की कार्रवाई के दौरान भाजपा के विधायक वेल में आ गए थे. विधायक भानु प्रताप शाही वेल में खुद हंगामा कर रहे थे और जब भाकपा माले विधायक विनोद सिंह अपना ध्यानाकर्षण का सवाल पढ़ रहे थे तब भानु ने कहा कि हाउस को पहले आर्डर में लाइये, हाउस आर्डर में है ही नहीं और आप सवाल कर रहे हैं. इसके बाद भी विनोद सिंह अपना सवाल पढ़ते रहे और भाजपा के विधायक हंगामा करते रहे. इस दौरान स्पीकर बार-बार भाजपा विधायकों से सदन की मर्यादा बनाये रखने की अपील करते रहे.पहली पाली में 2020- 21 का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी सभा पटल पर रखा गया.

इसे भी पढ़ें :छत्तीसगढ़ के नक्सली झारखंड में बम लगा कर सुरक्षाबलों पर हमले की कर रहे हैं साजिश

Related Articles

Back to top button