National

खुलासा नियमों के पालन में खामी को लेकर NDTV पर 2 करोड़ का जुर्माना बरकरार

New Delhi : प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने मीडिया समूह एनडीटीवी पर सेबी द्वारा लगाये गये दो करोड़ रुपये के जुर्माने को बुधवार को बरकरार रखा. गौरतलब है कि सेबी ने कंपनी पर 450 करोड़ रुपये की टैक्स मांग से जुड़ी सूचनाएं सार्वजनिक करने में खामी बरते जाने को लेकर एनडीटीवी पर जुर्माना लगाया था.

इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस का एक कॉरिडोर किया बंद, विदेशी उड़ानों को लगेगा 12 मिनट का अतिरिक्त समय

19 लाख का जुर्माना कायम

न्यायाधिकरण ने कंपनी के साथ उसके प्रोमोटर प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय समेत तीन अधिकारियों पर सेबी की ओर से लगाए गए 19 लाख रुपये के जुर्माने को भी कायम रखा है. वहीं, एनडीटीवी ने कहा कि मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपील की जाएगी.

सैट ने हालांकि कहा है कि सूचीबद्धता समझौते के उल्लंघन के लिए कंपनी के अनुपालन अधिकारी अनूप सिंह जुनेजा पर लगाया गया दो लाख रुपये का जुर्माना उचित नहीं है. अपीलीय न्यायाधिकरण के आदेश के मुताबिक, जुनेजा भेदिया कारोबार नियमों के तहत एक लाख रुपये का जुर्माना देने के लिए उत्तरदायी है.

इसे भी पढ़ें- तिलमिलाया पाकिस्तान,  भारत के साथ राजनयिक संबंध का दर्जा घटाया , भारतीय उच्चायुक्त को भारत लौटने को कहा  

2018 में भी NDTV और उसके चार अधिकारियों पर 22 लाख का जुर्माना

न्यायाधिकरण का यह फैसला एनडीटीवी की ओर से दायर अपील पर आया है. एनडीटीवी ने सेबी के जून 2015 और मार्च 2018 के आदेश के खिलाफ अपील दायर की थी.

कंपनी ने आयकर विभाग द्वारा की गई 450 करोड़ रुपये की कर मांग और कंपनी के शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों द्वारा की गई शेयरों की बिक्री संबंधी सूचनाएं शेयर बाजारों को देने में देरी की थी. इसी मामले में सेबी ने जुर्माना लगाया था.

सेबी ने 2015 में कंपनी पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था. इसी मामले में मार्च 2018 में भी एनडीटीवी और उसके चार अधिकारियों पर 22 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था.

Related Articles

Back to top button