Lead NewsNEWS

नक्सलियों ने जगह-जगह बिछाया है मौत का सामान, अनजाने में शिकार हो रहे लोग

Ranchi : नक्सली झारखंड के जंगल व पहाड़ियों में जहां-तहां विस्फोटक छुपा कर रखे हैं. नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस आए दिन केन बम, प्रेशर बम और लैंडमाइंस बरामद करती रही है. कई बार जाने-अनजाने में ग्रामीण लोग व मवेशी भी इसके शिकार हो जाते हैं.

 

राज्य के लातेहार और चतरा में ग्रामीण नक्सलियों की बिछाए बम की चपेट में आ कर घायल हुए या जान गंवाना पड़ा. ऐसे में पुलिस लगातार इन नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है. चतरा में नक्सलियों द्वारा जंगल में लगाये गये बम के ब्लास्ट कर जाने से एक युवक का पैर उड़ गया. उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. घटना राजपुर थाना क्षेत्र के कोल्हैया पंचायत अंतर्गत डुमरिया घटना बुधवार की है.

 

कुछ दिन पूर्व लातेहार में लैंडमाइंस के विस्फोट से एक महिला की मौत हो गई और एक महिला  घायल हो गई. जानकारी के मुताबिक महिला सूखा पत्‍ता चुनने के लिए जंगल गई हुई थी. इसी दौरान वह विस्फोट की चपेट में आ गई.

 

जानकारी मिली है कि नक्सली गिरिडीह, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, पलामू, गुमला, खूंटी, सरायकेला और पश्चिम सिंहभूम में अपने संगठन का विस्तार कर रहे हैं. माओवादियों का टारगेट है कि साल 2021 के अंत तक कम से कम 2,000 युवाओं को संगठन में भर्ती कराया जाए. मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के लिए सबसे सुरक्षित स्थान माने जाने वाले बूढ़ा पहाड़ पर अभी कैडरों को ट्रेनिंग दी जा रही है.

Related Articles

Back to top button