
Koderma. कोडरमा थाना क्षेत्र के डंगरा पहाड़ स्थित जंगल से कोडरमा पुलिस ने बुधवार को एक युवक का शव बरामद किया. शव की पहचान तिलैया थाना क्षेत्र के करमा निवासी प्रेमचंद यादव के पुत्र दीपक यादव के रूप में हुई है. कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के डंगरा पहाड़ जंगल में एक अज्ञात युवक का शव मिला है. जिसके बाद कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिये सदर अस्पताल भेजा गया. युवक पिछले 17 जनवरी से गायब था. इसकी सूचना मृतक के भाई पिंटू यादव ने तिलैया थाना में एक लिखित आवेदन देकर दिया था.
इसे भी पढ़ें: दहेज लिया तो कोई काजी या इमाम नहीं पढ़ायेगा निकाह, जानिए कहां शुरू हो रही है यह मुहिम
आवेदन में कहा गया था कि 17 जनवरी 2021 की सुबह मेरा भाई दीपू यादव कहीं चला गया है, और बहुत खोजबीन के बाद भी नहीं मिल रहा है. आवेदन में यह भी कहा गया है कि 2016 में भी मेरे भाई को गायब कर दिया गया था. जो बरही हजारीबाग से किसी के सहयोग से भागने में सफल रहा है. शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.
इसे भी पढ़ें: अपराध की योजना बना रहे दो कुख्यात अपराधी फरार, पनाह देनेवाला हथियार के साथ गिरफ्तार




