JharkhandRanchi

महेश पोद्दार ने कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के लिए उठायी डिमांड, कहा- साइट पर ही आवास और अन्य सुविधाओं की हो व्यवस्था

Ranchi : राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के कल्याण की दिशा में कदम उठाये जाने की मांग की है. पूरे देश में ऐसे वर्करों की स्थिति अमूमन चिंताजनक ही है.

ऐसे में उनके अनिवार्य रूप से कार्यस्थल पर ही आवास और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था किये जाने का मसला श्री पोद्दार ने राज्यसभा में उठाया है. बुधवार को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि दूसरों के लिए महल बनानेवालों की जिंदगी में भी बदलाव लाये जाने की पहल तेजी से की जानी चाहिए.

इसे भी पढ़ें: कुपोषण दूर करने के लिए राज्य सरकार चलाएगी एक हजार दिन का महाभियान

सुविधाएं देने से पलायन पर रोक

महेश पोद्दार के मुताबिक देश में अब कई आधुनिक तकनीक व्यवहार में आ गयी है. इससे कुछ घंटों में ही कहीं भी सुविधाजनक अस्थायी आवास तैयार किये जा सकते हैं. जब चाहें-जहां चाहें उन्हें शिफ्ट किया जा सकता है.

इसके बीच में साइट पर काम कर रहे श्रमिकों के लिए भी लिविंग कंडीशन अच्छा किये जाने की पहल होनी चाहिए. कोरोना संकट के दौर में श्रमिकों को अपने-अपने गांव घरों को वापस जाने को मजबूर होना पड़ा.

अगर उनके रहने की व्यवस्था लोकल साइट पर अच्छी होती तो शायद वे माइग्रेट करने को मजबूर नहीं होते. मजदूरी करके महल खड़ा करनेवाले श्रमिकों के लिए दो-चार साल के लिए छोटी-छोटी व्यवस्थाओं को मुहैया कराया जाना जरूरी है. नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों और मजदूरों के लिए संवेदनशील है. सरकार से आग्रह होगा कि इस स्थिति में तुरंत सुधार लायी जाये.

इसे भी पढ़ें: कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बदहाल व्यवस्था देख भड़के उपायुक्त

बदहाल जिंदगी

दिल्ली के बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान नेताओं के लिए पक्के मकान बन रहे हैं. बोरवेल बन रहे हैं. पंखे-कूलर भी नजर आते हैं. दूसरी ओर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के साईट पर और उनके लिविंग कंडीशंस पर किसी का ध्यान गंभीरता से नहीं जाता है.

कंस्ट्रक्शन वर्कर्स टीन के शेड में अपनी पूरी जिन्दगी साइट टू साइट माइग्रेट करते हुए बिता देते हैं. उनके बच्चों का पूरा बचपन उसी माहौल में बीतता है. न कोई पढ़ाई की सुविधा, न मिनिमम लिविंग स्टैण्डर्ड की सुविधा. उनके लिए कई क़ानून भी होंगे पर उन कानूनों का पालन नहीं हो रहा है.

इसे भी पढ़ें: खूंटी में छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार मामलाः भाजपा ने राज्यपाल से की सभी दोषियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग

Related Articles

Back to top button