
Ranchi: 23 सितम्बर से 03 अक्तूबर तक चंडीगढ़ में आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरूष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 में बुधवार को हिमाचल और झारखंड के बीच मैच हुआ. इसमें हॉकी झारखंड ने 0 गोल के मुकाबले 06 गोल से इस मैच में शानदार जीत हासिल की. इस मैच में गोल करने वाले खिलाडियों में फगुवा होरो (2 गोल, 41 एवं 53 मिनट में), निकोलस टोप्पो (1 गोल, 42 मिनट में), गंगा टोपनो (1 गोल, 51वें मिनट में), रोहित प्रधान (1 गोल, 56वेंमिनट में) एवं गलाक्सन भेंगरा (1 गोल, 58वें मिनट में) शामिल रहे. मैच में हॉकी झारखंड के निकोलस टोपनो को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला.




