GiridihJharkhand

झारखंड-बिहार सीमा पर भेलवाघाटी के पास नक्सलियों ने 3 JCB को किया आग के हवाले

Giridih: झारखंड-बिहार सीमा ( Jharkhand-Bihar border ) पर गिरिडीह ( Giridih News ) के भेलवाघाटी के पास नक्सलियों ने उपस्थिति दर्ज कराई है. बिहार के चकाई थाना क्षेत्र के बोंगी गांव स्थित हाई स्कूल के पास रविवार की देर रात नक्सलियों ने 3 जेसीबी मशीन को आग ( Naxali set fire to 3 JCB ) के हवाले कर दिया. नक्सलियों के द्वारा जेसीबी में आग लगाने की घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है.

 

ये भी पढ़ें- कोरोना के डर से समाज ने नहीं दिया साथ, मुस्लिम युवकों ने पहुंचाया मुक्तिधाम

चालक और मजदूर के साथ नक्सलियों ने की मारपीट

जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते ने जेसीबी में आगजनी की. इसके बाद नक्सलियों ने जेसीबी चालकों और निर्माण साइट पर उपस्थित मजदूरों के साथ मारपीट भी की. इस घटना के बाद झारखंड-बिहार सीमा के दोनों तरफ दहशत बना हुआ है. घटनास्थल बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र में पड़ता है.

 

ये भी पढ़ें- 15 लाख सुपारी लेकर की गई थी गैंगस्टर कुणाल सिंह की हत्या, गिरफ्तार शूटर ने किया बड़ा खुलासा

सीआरपीएफ के जवानों ने लिया जायजा

 

घटना स्थल झारखंड के गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. भेलवाघाटी में नक्सली कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. इसलिए बोंगी गांव में तीन जेसीबी मशीनें फूंके जाने के बाद भेलवाघाटी और इसके के इलाके में दहशत है. दूसरी तरफ घटना स्थल से जमुई जिला के चकाई थाना की दूरी करीब 35 किलोमीटर है .इस वजह से भेलवाघाटी सीआरपीएफ कैंप के जवान घटनास्थल पहुंचे और जायजा लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button