JharkhandRanchi

राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में राज्य के तीन प्रोजेक्ट्स हुए चयनित, छात्रों को किया गया सम्मानित

Delhi/Ranchi : भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग व राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठान की संयुक्त तत्वावधान में 7वीं राष्ट्रीय प्रदर्शनी सह प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली स्थित डोगरा सभागार में आयोजि. की गयी.  14 और 15 फरवरी को आयोजित इस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण शुक्रवार को किया गया. राष्ट्रीय स्तर पर यहां कुल 850 प्रदर्शनी लगाये गये थे. जूरी सदस्यों के दो दिनों के निर्णय के बाद 60 प्रदर्शनी का चयन किया. जिन्हें प्रवर्तनीय वैज्ञानिक सोच और जन उपयोगी होने के तर्ज पर सम्मानित किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के सचिव आशुतोष शर्मा, आइआइटी निदेशक राम गोपाल राव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

राज्य के तीन प्रदर्शनी हुए चयनित

60 प्रदर्शनी में से राज्य के तीन प्रदर्शनी को पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता झारखंड एक अकेला राज्य था, जिसके तीन प्रदर्शनी को चयनित किया गया. साथ ही छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया. इस तरह पांच प्रतिशत पुरस्कार जीतने वाला झारखंड राज्य प्रतियोगिता में अग्रणी रहा.

ये छात्र हुए पुरस्कृत

गवर्मेंट केसी स्कूल झरिया, धनबाद की अंकिता सिंह जिनका प्रोजेक्ट मल्टीपरपस चुल्हा रहा. गवर्मेंट अपग्रेड स्कूल मासमानो लोहरदगा की किरण कुमारी को स्मार्ट ब्रिज प्रदर्शनी के लिए एवं गवर्मेंट हाई स्कूल रामगढ़ के हेमंत कुमार पासवान को प्रोजेक्ट कोल एयर पॉल्यूशन कंट्रोल के लिए पुरस्कृत किया गया.

राज्य से ये थे मौजूद

मौके पर राज्य नोडल पदाधिकारी अशोक कुमार शर्मा, टीम लीडर अशोक प्रसाद सिंह, सतीश कुमार सिंह, नूतन कुमारी, मनु कुमारी, सुरजीत कुंडू समेत अन्य लोग मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button